
sunny deol shahrukh khan name in voter list of agar (फोटो-Patrika.com)
SIR Controversy: मध्य प्रदेश के आगर नगर के दो वार्ड ऐसे हैं, जहां फिल्मी अभिनेताओं के नाम पर बच्चों के नाम रखने की विचित्र परंपरा है। पारदी समुदाय के इस क्षेत्र में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों के नाम बच्चों को दे दिए जाते हैं। यदि कोई फिल्म सुपरहिट होती है।
अभिनेता चर्चित होता है, उसी दौरान किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसका नामकरण उसी अभिनेता के नाम पर किया जाता है। ऐसे में कई बार पुत्र का नाम हिंदू लगता है तो पिता का नाम मुस्लिम। कुछ मामलों में पुत्र का नाम ईसाई जैसा लगता है, जबकि पिता का नाम हिंदू या मुस्लिम। अब यह परंपरा एसआइआर में जटिल स्थिति पैदा कर रही है। (mp news)
एसआइआर को जब मैदानी अमला जिला मुख्यालय स्थित अर्जुन नगर कॉलोनी पहुंचा, तो अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई। अर्जुन नगर दो वाडाँ में फैला क्षेत्र है। यहां 700 से अधिक पारदी समुदाय के लोग निवास करते हैं। इनमें 500 मतदाता इसी समुदाय के हैं। वार्ड 1 और 2 में निवासरत पारदी समुदाय के कई बच्चों के नाम अभिनेताओं के नाम पर रखे गए हैं। स्थिति यह है कि यहां सनी देओल (Sunny Deol), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) जैसे नाम सूचीबद्ध हैं। एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मिलिंद ढोके ने कहा कि आगर नगरीय क्षेत्र के वार्ड 1-2 में पारदी समुदाय के लोगों के नामों की जटिलता आ रही है। दस्तावेजों का भी अभाव है। निराकरण कर रहे हैं।
पारदी समुदाय का शैक्षणिक स्तर बेहद निम्न है। यह समुदाय बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में काफी पीछे है। अधिकांश लोग या तो निरक्षर हैं या साक्षरः उच्च शिक्षित कोई नहीं है। ऐसे में एसआइआर के दस्तावेज भरने में सक्षम नहीं है प्रक्रिया बीएलओ ही कर रहे हैं। (mp news)
Published on:
27 Nov 2025 06:48 am
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
