Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: मजाक में मुक्का मारना पड़ा महंगा, सहकर्मी गार्ड ने मारी गोली

-नवरंगपुरा पुलिस ने आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को पकड़ा, अन्य गार्ड जख्मी

less than 1 minute read
Google source verification
Firing

Ahmedabad. मजाक-मस्ती के दौरान सहकर्मी सिक्युरिटी गार्ड को पेट में मुक्का मारना महंगा पड़ गया। सहकर्मी सिक्युरिटी गार्ड महेश महेरिया (55) ने सहकर्मी सिक्युरिटी गार्ड इमरानखान बलोच (44) को गोली मार दी। गनीमत रही कि 12 बोर की गोली के छर्रे पैरों में लगे, जिससे इमरान की जान बच गई, हालांकि वह बुरी तरह से जख्मी है। उसे पहले सिविल अस्पताल फिर नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नवरंगपुरा थाने के पीआई के ए गढ़वी ने बताया कि यह घटना 30 अक्टूबर की दोपहर सवा 12 बजे सीजी रोड स्थित यूनियन बैंक में हुई। शाहपुर निवासी इमरानखान पूर्व सैन्य कर्मचारी है। वह ईएसपीएस सिक्युरिटी कंपनी में काम करता है। फिलहाल सीजी रोड यूनियन बैंक में काम करता है। उसके साथ छह महीने से पूर्व सीआरपीएफ कर्मचारी महेश कुमार महेरिया भी बैंक में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है।

एक माह पहले मारा था मुक्का

एक महीने पहले मजाक मस्ती के दौरान इमरान ने महेश के पेट में मुक्का मार दिया था, जिससे उसके पेट में दो से तीन दिन दर्द रहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। बोलना भी बंद कर दिया था। ऐसे में 30 अक्टूबर की दोपहर को महेश ने इमरान के ऊपर फायरिंग कर दी। इस घटना में वह जख्मी हो गया। उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इमरान की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए आरोपी महेश महेरिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।