
पाटण. जिला पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) और खाद्य एवं औषध विभाग की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक गोदाम से 11.87 लाख रुपए का 4821 किलो संदिग्ध घी-तेल जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार एलसीबी और खाद्य एवं औषध विभाग की संयुक्त टीम ने पाटण में मावजत फूड प्रोडक्ट्स के गोदाम पर छापा मारा। प्रकाशकुमार मोदी के मालिकी की फर्म का यह गोदाम पाटण में हाइवे रोड पर रॉयल बिजनेस पार्क में स्थित है।
जांच के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों का बड़ा स्टॉक मिला। टीम को जांच में 1,576.88 किलो घी और 3,245 किलो मिलावटी तेल मिला, इनका वजन कुल 4,821 किलो होता है। संदिग्ध पाए जाने पर अधिकारियों ने घी-तेल जब्त कर लिया। कुल कीमत 11.87 लाख रुपए बताई गई।
जांच को भेजे कुल 10 नमूने
कार्रवाई के दौरान घी और तेल के 5-5 सहित कुल 10 नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Nov 2025 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
