Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोटः पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद भी कर ली आत्महत्या

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती राजकोट. शहर के जामनगर रोड पर नागेश्वर के पास जैन मंदिर के निकट रहने वाले लालजी पढियार (42) ने भतीजे के साथ संबंध रखने वाली पत्नी को शनिवार सुबह गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। घटना में प्रौढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। […]

2 min read
Google source verification

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

राजकोट. शहर के जामनगर रोड पर नागेश्वर के पास जैन मंदिर के निकट रहने वाले लालजी पढियार (42) ने भतीजे के साथ संबंध रखने वाली पत्नी को शनिवार सुबह गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। घटना में प्रौढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, महिला अपनी सहेली पूजा सोनी के साथ एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी थीं, तभी पति लालजी वहां पहुंचा। पहले हाथापाई हुई और फिर पति ने लाइसेंस वाली अपनी बंदूक से पत्नी पर गोली चला दी। गले में गोली लगने के बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एस.आर. मेघाणी और स्टाफ तथा पुलिस उपायुक्त राकेश देसाई, क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त जगदीश बांगरवा, सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भाराई सहित उच्च पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। मृतक के शव को भी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार दंपत्ति की शादी को 18 वर्ष हो चुके थे और उनका 17 साल का पुत्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। लालजी गोंडल रोड पर दुकान चलाते थे और धार्मिक सेवाकार्य से भी जुड़े थे।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला का पारिवारिक भतीजे विशाल गोहेल के साथ संबंध था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला डेढ़ महीने से पति से अलग अपनी सहेली पूजा के साथ एक अपार्टमेंट में रह रही थीं। लालजी ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह घर लौटने को तैयार नहीं थीं।
परिजनों ने खुलासा किया कि 4 अक्टूबर को लालजी ने पत्नी का पीछा किया और विशाल के साथ लव गार्डन में रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने मोबाइल में फोटो भी खींची थी। तभी से झगड़ा बढ़ गया था। उन्होंने मांग की कि महिला, उसकी सहेलियों और विशाल को सख्त सजा दी जाए।