अहमदाबाद. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) के अध्यक्ष और पूर्व रणजी क्रिकेटर जयदेव शाह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अपनी एंट्री कर ली है। वे अब बोर्ड के एपेक्स सदस्य होंगे, जो राज्य एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वे बोर्ड के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है। रविवार को मुंबई में वार्षिक आम सभा (एजीएम) में उन्हें एपेक्स कमेटी का सदस्य चुना गया।
इस काउंसिल में पांच पदाधिकारियों के अलावा चार एपेक्स सदस्य होते हैं। इनमें राज्य एसोसिएशन का प्रतिनिधि, पूर्व महिला क्रिकेटर, पूर्व पुरुष क्रिकेटर और एक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) का प्रतिनिधि होता है। पूरे देश से राज्य एसोसिएशन की ओर से जयदेव शाह का चयन सौराष्ट्र क्रिकेट के लिए गौरव की बात है।
शाह सौराष्ट्र रणजी टीम के सफल कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी की है। वे 2019 से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में सौराष्ट्र की टीम दो बार रणजी चैंपियन बन चुकी है। साथ ही उन्होंने एक ही वर्ष में विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन और अंडर-25 चैंपियन बनाने में मदद की।
उन्होंने सौराष्ट्र में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड किया और खिलाड़ियों को सौराष्ट्र प्रीमियर लीग जैसी टूर्नामेंट के माध्यम से प्लेटफॉर्म प्रदान किया। शाह के पिता निरंजन शाह बीसीसीआई में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे दो बार बोर्ड के सचिव, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष (पश्चिम जोन), आईपीएल वाइस चेयरमैन और नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Published on:
28 Sept 2025 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग