Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी में नाग नागिन ने सोते समय चाची-भतीजी को काटा, दोनों की मौत, नाग नागिन की पिटाई से मौत

Aunt and niece died due to snake bite अमेठी में नाग नागिन के डसने से चाची और भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। आकर्षित ग्रामीणों ने नाग नागिन को पीट-पीट कर मार डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक परिजन शव के पोस्टमार्टम को राजी नहीं है। घर के सदस्यों को मृतका के पति का इंतजार है।

2 min read
Google source verification
जायस थाना क्षेत्र की घटना (फोटो सोर्स- 'X' अमेठी पुलिस)

फोटो सोर्स- 'X' अमेठी पुलिस)

Aunt and niece died due to snake bite अमेठी में घर के अंदर सो रही चाची और भतीजी को नाग नागिन ने काट लिया सिख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे घर के सदस्यों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए दोनों को ही स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने अमित घोषित कर दिया इधर ग्रामीणों ने नाग नागिन के जोड़ों की पीट कर हत्या कर दी। ‌घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जयस थाना क्षेत्र का है।

चाची-भतीजी की मौत से मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के अमेठी के जयस थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव में उसे समय कोहराम मच गया। जब शकीला (35) पत्नी वसीम के साथ सो रही भतीजी साइमा (15) पुत्री जहीर को नाग नागिन ने डस लिया। सांप के काटते ही दोनों चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो भयभीत हो गए। नाग नागिन से बचते हुए दोनों को अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर गुस्सा आए ग्रामीणों ने नाग नागिन के जोड़े को पीट-पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। शव के पोस्टमार्टम के विषय में उन्होंने बातचीत की। लेकिन परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं।

क्या कहते हैं जायस थानाध्यक्ष?

इस संबंध में थानाध्यक्ष जायस ने बताया कि मृतक परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाया गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। अब कल पति आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।‌ वैसे परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है। कल भी समझने का प्रयास किया जाएगा। ‌