
December 2025 Vrat Tyohar Festival List: हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्यौहार पड़ते हैं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में भी कई खास व्रत आने वाले हैं। यह महीना मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू हो रहा है। महीने की शुरुआत मोक्षदा एकादशी से होगी।
इस तिथि को आध्यात्मिक प्रगति के लिए विशेष माना जाता है। माना जाता है कि यह व्रत करने से पापों से मुक्ति, शांति और समृद्धि मिलती है। इसके अलावा इस माह सफला एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, खरमास, कालाष्टमी, पुत्रदा एकादशी, पौष अमावस्या, गुरु गोविंद सिंह जयंती आदि व्रत-त्योहार भी हैं। इस लेख में जानते हैं, दिसंबर महीने के व्रत-त्यौहार और ग्रह गोचर के बदलाव के बारे में...
| Date | Festival / Vrat / Event |
|---|---|
| 1 दिसंबर 2025 | मोक्षदा एकादशी |
| 1 दिसंबर 2025 | गीता जयंती |
| 2 दिसंबर 2025 | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 2 दिसंबर 2025 | मत्स्य द्वादशी |
| 4 दिसंबर 2025 | दत्तात्रेय जयंती |
| 4 दिसंबर 2025 | मार्गशीर्ष पूर्णिमा |
| 4 दिसंबर 2025 | अन्नपूर्णा जयंती |
| 5 दिसंबर 2025 | पौष माह आरंभ |
| 5 दिसंबर 2025 | रोहिणी व्रत |
| 7 दिसंबर 2025 | संकष्टी चतुर्थी |
| 7 दिसंबर 2025 | अखुरख संकष्टी |
| 11 दिसंबर 2025 | कालाष्टमी |
| 11 दिसंबर 2025 | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 15 दिसंबर 2025 | सफला एकादशी |
| 16 दिसंबर 2025 | धनु संक्रांति |
| 16 दिसंबर 2025 | खरमास आरंभ |
| 17 दिसंबर 2025 | बुध प्रदोष व्रत |
| 18 दिसंबर 2025 | मासिक शिवरात्रि |
| 19 दिसंबर 2025 | पौष अमावस्या |
| 21 दिसंबर 2025 | सबसे छोटा दिन |
| 21 दिसंबर 2025 | चंद्र दर्शन |
| 24 दिसंबर 2025 | विघ्नेश्वर चतुर्थी |
| 25 दिसंबर 2025 | स्कंद षष्ठी |
| 25 दिसंबर 2025 | क्रिसमस |
| 27 दिसंबर 2025 | गुरु गोबिंद सिंह जयंती |
| 28 दिसंबर 2025 | मासिक दुर्गाष्टमी |
| 30 दिसंबर 2025 | पौष पुत्रदा एकादशी |
| 31 दिसंबर 2025 | कूर्म द्वादशी |
आने वाले साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों बनाने वाले हैं। बृहस्पति नए साल में मिथुन, कर्क और सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह वर्ष की शुरुआत में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में दिखने को मिल सकता है। खासकर मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है।
Published on:
29 Nov 2025 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Rahu Grah Upay : कुंडली में राहु दोष से हो गए हैं परेशान, तो इन उपायों से मिलेगा चुटकियों में समाधान

