
istock
New Year 2026 : साल 2026 आने वाला है। इस साल के शुरुआती 3 महीने बहुत ही खास रहने वाले हैं। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार इस साल से शुरुआती तीन महीने सारी राशियों राशियों के लिए विशेष रहेगी। इन्हीं तीन महीनों में आने वाला समय कैसा रहेगा। इसका निर्धारण किया जा सकता है। आइए जानें इनके बारे में।
वार्षिक राशिफल 2026: नये साल की शुरुआत हमेशा नई ऊर्जा और नई उम्मीदों को लेकर आती है। ये साल ज्योतिष शास्त्रों के रूप से बहुत खास रहने वाला है। साल के शुरुआती तीन महीने मिश्रित परिणाम लेकर आ सकते हैं। इस दौरान मीन राशि में शनि ग्रह मौजूद रहेंगे। वहीं कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु की स्थिति होगी। इन तीनों की स्थिति हमें सावधान करने के साथ- साथ फिर से किसी चीज को कैसे स्थापित किया जाए उस ओर इशारा कर रही है। आइए जानते हैं कि 2026 की शुरुआती दिन सारी राशियों के लिए कैसे रहने वाले हैं।
मेष राशि
साल 2026 के शुरुआती दिनों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। जनवरी और फरवरी के महीने में आप अपने काम को कैसे करें और किस तरह से करें, इस सोच विचार में ज्यादा लगाएं। मार्च के महीने में आपकी राशि में बुध ग्रह वक्री होंगे, जिसके कारण आपको किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी होगी। अपने किसी भी काम को बहुत सोच- विचार करने के बाद ही शुरू करें। ऐसा करने से आपका अधिक से अधिक समय भी बचेगा।
वृषभ राशि
आप बहुत ही ईमानदार स्वभाव के व्यक्ति हैं, लेकिन आपको साल 2026 के शुरुआती दिनों में अपने सारे पुराने संबंधों से फिर से संबंध स्थापित कर सकते हैं। पुराने लोगों से मिलने से आपको व्यक्तिगत रूप से बहुत फायदा होगा। इसके साथ ही आपके कारोबार के लिए भी ये लाभप्रद हो सकता है। आप खुद को जितना शांत रखेंगे उतनी ही ज्यादा ऊर्जा आपके काम में लगेगी।
मिथुन राशि
वर्तमान समय में आपके दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही हैं, लेकिन साल 2026 के शुरुआती समय में आप अपने बात सारे काम को पूरा कर सकेंगे। मीन राशि में शनि का गोचर आपको लाभ दे सकता है। शुरुआती के तीन महीने आपको अपने काम को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। इस समय में आप अपना पूरा ध्यान और ऊर्जा पर काम पर लगा सकते हैं।
कर्क राशि
आपको इस समय में अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। इस समय में आपको नये काम की शुरुआत करनी चाहिए। यदि इस दौरान आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो ये आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। जनवरी से लेकर मार्च तक का महीना आपको उच्च शिक्षा या आध्यात्म की तरफ बढ़ा सकता है। इन सबको करने के लिए आपको अपने दिनचर्या को बदलने की आवश्यकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए 2026 का शुरुआती महीने में बहुत सारी सावधानियां बरतनी होगी। शनि के प्रभाव के कारण आप अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगा सकेंगे। जिंदगी की गहराईयों को समझना ही आपका मूल लक्ष्य होना चाहिए।
कन्या राशि
शुरुआत के 90 दिन आपको ये समझने की आवश्यकता है कि आपको अपनी ऊर्जा को किस दिशा में लगाना चाहिए। इन दिनों आपको ये समझना होगा कि आपको किस क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।
तुला राशि
आपको शुरुआती समय में आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखना होगा। शनि के कारण आपको अपने सेहत पर खास ध्यान रखने आवश्यकता पड़ सकती है। साल शुरुआत में कोई भी शुरू किया गया काम आपको भविष्य में परिणाम दे सकता है।
वृश्चिक राशि
आप अक्सर भविष्य की चिंतना में लगे रहते हैं, लेकिन 2026 में आपको वर्तमान समय में काम करने की ज्यादा जरूरत है। इस समय में आपको पारिवारिक संबंधों को सुधारना होगा। इसके साथ ही जीवन में स्थिरता लाने की जरूरत है।
मकर राशि
साल 2026 के शुरुआत में आप अपनी भावना को अधिक से अधिक व्यक्त कर सकते हैं। इस समय में आप अपने काम को पूरे ध्यानपूर्वक करेंगे। इसके साथ ही लेखन और शिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि
2026 के पहले तीन महीने में आप आर्थिक रूप से, भावनात्मक रूप से मजबूत बनेंगे। शनि के कारण आप अपनी कार्य शक्ति को कम आंक सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि को शुरुआती तीन महीने में अपनी सीमाएं निर्धारित करनी होंगी। आप अपने नया विजन तैयार कर सकते हैं। इसके साथ इस समय में आप अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। आप भूतकाल में जो भी आध्यात्मिक कार्य किये हैं। इस दौरान आपको उन काम के परिणाम मिल सकते हैं।
Published on:
01 Dec 2025 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
