
GOOD LUCK CHARM FOR 2026 : जन्म तारीख के हिसाब से ये लकी चार्म साथ रखें
Moolank 2026 Good Luck Charms : 2026 आ रहा है, और सच कहें तो हर कोई चाहता है कि ये साल उसकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन साल बने। लोग गुड लक चार्म्स पर भरोसा करते हैं। कई बार ये सच में आपकी किस्मत का पासवर्ड बन जाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि 2026 में कुछ अलग हो, तो क्यों न अपनी जन्म तारीख के हिसाब से कोई खास लकी चार्म साथ रखा जाए? हो सकता है यही आपकी लाइफ को नया मोड़ दे दे! चलिए, जल्दी से जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन सा लकी चार्म है: (Numerology 2026)
अगर आपकी जन्म तारीख का मूलांक 1 है, तो आपके ऊपर सूर्य की छाया है। 2026 वैसे भी सूर्य का साल है, तो आपके लिए पीला रूमाल साथ रखना बढ़िया रहेगा। ये आपकी पॉजिटिव एनर्जी और आत्मविश्वास को चार गुना कर देगा।
मूलांक 2 वाले चंद्र ग्रह के साथ जुड़े हैं। आपको “ॐ” का लॉकेट पहनना चाहिए। ये लॉकेट 2026 में आपके लिए लकी चार्म की तरह काम करेगा, आपको अंदर से मजबूत बनाएगा और आपकी पर्सनैलिटी को दमदार बना देगा।
अगर आप मूलांक 3 वाले हैं, तो आपके लिए बृहस्पति की ताकत सबसे खास है। सिट्रीन पत्थर अपने पास रखें। ये आपके लिए गुड लक, पैसा और तरक्की का रास्ता खोल देगा।
मूलांक 4 वाले राहु के प्रभाव में रहते हैं। आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा—घोड़े की नाल की अंगूठी। इसे पहनने से नेगेटिविटी दूर होगी और लाइफ में क्लैरिटी आएगी।
अगर आपका नंबर 5 है, तो बुध की एनर्जी आपके साथ है। एक हरा मोर पंख लें और उसे अपने फोन कवर के पीछे रख लें। इससे नेगेटिविटी दूर होगी, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स सुधरेंगी और प्यार भी ज़िंदगी में दस्तक देगा।
मूलांक 6 वाले शुक्र ग्रह के अंडर आते हैं। आपके लिए पर्स में एक छोटी बांसुरी रखना अच्छा रहेगा। ये आपको नए रिश्ते बनाने में मदद करेगी और आपकी ख्वाहिशें भी पूरी होंगी।
अगर आपका नंबर 7 है, तो केतु का असर आपके ऊपर है। अपने पर्स में पीली सरसों रख लें। इससे बुरी नजर से बचाव होगा और आप अपने टारगेट्स आसानी से हासिल कर पाएंगे।
मूलांक 8 वाले शनि ग्रह से जुड़े होते हैं। एक छोटी सी गदा हमेशा अपने पास रखें। ये आपको अपनी ताकत और हिम्मत दिखाने का हौसला देगी।
अगर आप मूलांक 9 वाले हैं, तो मंगल ग्रह आपके साथ है। अपने पर्स या वॉलेट में छोटी सी हनुमान चालीसा रख लें और जब भी बाहर निकलें, इसे साथ ले जाना न भूलें। ये आपको सुरक्षा देगी और आपकी मनचाही इच्छाओं को पूरा करने में मदद करेगी।
तो बस, अपनी जन्म तारीख के हिसाब से ये लकी चार्म साथ रखें और देखिए 2026 में कैसे आपकी लाइफ बदलती है!
Published on:
02 Dec 2025 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
