
pintrest
Paush Month Starting Date 2025: पौष का महीना हिंदी महीना का दसवां महीना माना जाता है। ये महीना मार्गशीर्ष मास के बाद आता है। पौष का महीना भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है।
Paush Month Starting Date 2025 (पौष मास डेट 2025): सनातन परंपरा में पौष महीने का बहुत ही खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस मास में देवताओं और पितरों की आराधना करने से उनकी कृपा सदा जातक पर बनी रहती है। पौष की महीने में सूर्य देव की पूजा करना और दान पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है। इस मास में दान पुण्य करने से जातक को धन और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में पितरों के श्राद्ध कर्म के लिए पौष मास को उत्तम माना गया है। इस मास में पितरों का तर्पण करने से पितरों की कृपा सदा परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल पौष मास की शुरुआत कब से होगी और इसके महत्व के बारे में।
पौष मास की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पौष महीने की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 को शुक्रवार से होगी। वहीं इस मास की समाप्ति 3 जनवरी 2026 को समाप्त होगा।
शास्त्रों के अनुसार पौष का महीना भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। इस मास में सूर्य देव को जल अर्पित करने से और उनके मंत्रों का जाप करने साधक को मोक्ष के साथ- साथ आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जो व्यक्ति इस मास में दान, पुण्य करता है, उनके धन भंडार सदा भरे रहते हैं। इस महीने में पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मास में सूर्य देव और चंद्रमा का संगम होता है, इसलिए इन दोनों की उपासना करने से सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
Published on:
28 Nov 2025 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
