Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपोत्सव 2025: सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती; जानिए, क्या रहेगा समय

Diwali 2025: सरयू तट पर मां सरयू की महाआरती होगी। पिछली बार 1,151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।

less than 1 minute read
Diwali 2025

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती। फोटो सोर्स-IANS

Diwali 2025: CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव 2025 अयोध्या को नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने जा रहा है। प्रभु श्रीराम की नगरी ना केवल लाखों दीपों से जगमगाएगी, बल्कि इस बार सरयू तट पर मां सरयू की भव्य आरती भी इतिहास रचने जा रही है।

भक्ति, संस्कृति का बनेगा अद्भुत संगम

CM योगी के मार्गदर्शन में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त पहल से यह आयोजन 'भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता' का अद्भुत संगम बनेगा। पिछली बार 1,151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। इस बार यह आयोजन उससे भी दोगुने स्तर पर हो रहा है। जो अयोध्या की आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक भक्ति का नया अध्याय लिखेगा।

19 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे होगी आरती

आरती का आयोजन जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है। 19 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार, आरती स्थल को 11 जोन में बांटा किया गया है। नयाघाट से लेकर लक्ष्मण घाट तक विस्तारित इस स्थल के प्रत्येक जोन में 200 प्रतिभागियों के खड़े होकर आरती करने की व्यवस्था की गई है।

आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव कोशिश

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अयोध्या की परंपरा और योगी सरकार की भावनाओं के अनुरूप होगा। जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग