बालोद शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरे लगाए, जो कुछ दिन चले और केबल कटने के बाद से बंद हैं। हालांकि कुछ कैमरों का कनेक्शन ही नहीं हुआ है। कुछ कैमरे ऐसे है जो पेड़ों में झूल रहे हैं और चोरी भी हो चुकी है। शहर के चौक चौराहे में भी कैमरा लगाए गए हैं। इसमें से भी कई बंद है। शहर के गंगा सागर तालाब उद्यान में ही 6 से अधिक कैमरे लगे हैं, जो बंद हैं। कैमरे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा के कार्यकाल में लगे थे। निगरानी नहीं होने के कारण उद्यान में गंजेड़ी व शराबियों का जमावडा होने लगा है। इसके कारण गंगा सागर उद्यान में महिलाओं की आवाजाही कम हो गई है।
उद्यान के पास नाली है। इस नाली में ही सीसीटीवी कैमरे कर केबल का बंडल पड़ा है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यह स्थिति है। पालिका इस गंगा सागर तालाब उद्यान को सुधारने पर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि जब इसका उपयोग ही नहीं करना है तो कैमरा क्यों लगाया।
यह भी पढ़ें :
गंगा सागर उद्यान में देखें तो पेड़ों पर कैमरे टूटे व लटके हुए नजर आएंगे। उद्यान को हाईटेक, लोगों की सुरक्षा एवं असामाजिक तत्व की निगरानी के लिए लगाए गए थे। कैमरों की स्थिति दयनीय है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।
तीन वर्ष से बंद पड़े शहर के चौक चौराहों के सीसीटीवी कैमरों को सुधारने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस विभाग व नगर पालिका सुधारने की बात कह रहे हैं, लेकिन कार्य कब तक प्रारंभ होगा, यह स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें :
वर्तमान में सीसीटीवी कैमरे की जरूरत है। पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाएं, लेकिन पुलिस विभाग के ही कैमरे बंद हैं। शहर के लगभग 16 सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग ने लगाए, जो तीन साल से बंद हैं।
पहले पुलिस कह रही थी कि नेशनल हाइवे का निर्माण चल रहा है इसलिए केबल कनेक्शन कट गया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर पुन: कैमरा चालू किया जाएगा। निर्माण को लगभग दो साल हो रहे हैं, लेकिन कैमरे को दुरुस्त करने कोई योजना नहीं बनाई है। हालांकि पुलिस अधिक्षक योगेश पटेल ने इस पर तकनीकी टीम की मदद लेने की बात कही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Aug 2025 12:01 am
Published on:
10 Aug 2025 11:59 pm