गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम राहुद में जर्जर स्कूल भवन को तोड़ते समय छत गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। इसमें से दो मजदूर की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों में सकरौद निवासी दीपक देशमुख, जगतपाल, योगेंद्र कुमार साहू व थानुराम और राहुद निवासी त्रिभुवन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :
ग्राम पंचायत ने जर्जर स्कूल भवन को तोडऩे का ठेका दिया था। पांच मजदूर सोमवार की सुबह 10 बजे भवन की छत में चढ़कर तोड़ रहे थे। कुछ देर बाद छत भरभराकर गिर गई और सभी मजदूर गिर गए। बताया जा रहा है कि मजदूर बिना सुरक्षा के भवन को तोडऩे का कार्य कर रहे थे। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जानकारी ले रहे हैं। मामले की जानकारी लेने सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।
संबंधित विषय:
Updated on:
18 Aug 2025 11:08 pm
Published on:
18 Aug 2025 11:07 pm