Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide: फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालो पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना का आरोप

CG Suicide: बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। इसके लिए पति, सास, ससुर ने दबाव बनाते थे। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की।

less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Nov 20, 2025

CG Suicide: फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालो पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना का आरोप

महिला के फांसी लगाकर की आत्महत्या (Photo Patrika)

CG Suicide: गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में 2 नवंबर को 27 वर्षीय गीतिका (दीप्ति) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के पिता व मां ने गुंडरदेही थाने में आकर 15 नवंबर को बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। इसके लिए पति, सास, ससुर ने दबाव बनाते थे। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की।

गीतिका 5 माह से गर्भवती थी, लेकिन परिवार वालों से मिली यातनाओं को सह नहीं पाई। गुंडरदेही पुलिस ने दहेज मृत्यु यानी धारा 80 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मृतका के पति युवराज साहू व उनके ससुर टीकाराम को गिरतार कर लिया। सास त्रिवेणी फरार है।

कार व दुकान खोलने 2 लाख मांग रहे थे

मृतका के पिता धर्मेंद्र साहू व मां प्रभा साहू ने शिकायत में बताया कि बेटी के पति, सास व ससुर कार एवं दुकान खोलने 2 लाख रुपए मांगने का दबाव बनाते थे।

परिजनों की माने तो गीतिका की शादी अप्रैल 2024 में हुई। धनेली की रहने वाली गीतिका शादी होकर चारभांठा गई। वह 6 माह तक ही अपने ससुराल में ठीक रही। उसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

परिजनों की रिपोर्ट पर धारा 80 बीएनएस के तहत मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति युवराज व ससुर टीकाराम को गिरतार किया गया है। उनकी सास त्रिवेणी की तलाश जारी है।

-नवीन बोरकर, थाना प्रभारी, गुंडरदेही