
बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मानपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 70 फुट नीचे बहगुल नदी के किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार उल्टी होकर गिरी, लेकिन गनीमत रही कि चार युवकों की जान बाल-बाल बच गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे खेड़ा सराय गांव निवासी आदिल, कासिम (25), फरमान (20), सलमान (21) और गुड्डू (28) कार से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार पुराने पुल से गुजर रही थी, तेज रफ्तार के कारण चालक आदिल वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी।
हादसा देखकर आसपास मौजूद किसान मौके पर दौड़े और उलटी पड़ी कार को सीधा कर किसी तरह अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। पांचों को तुरंत एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया। इनमें गुड्डू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य युवक का पैर दो जगह से टूट गया है।
सूचना मिलते ही शीशगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Nov 2025 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
