Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर से चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, जोधपुर-दिल्ली समेत इन जगहों की यात्रा करने वाले यात्री पढ़ लें ये खबर

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। इसमें बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, मालानी सुपरफास्ट, सालासर सुपरफास्ट और बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस शामिल हैं।

less than 1 minute read
Railway News

ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव

Railway News: बाड़मेर: सुगम रेल संचालन को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे पर चार ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें अब बदले हुए समय से चलेंगी।


बता दें कि ट्रेन संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर 1 अक्टूबर से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रात 11.15 की जगह 11.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक 2 अक्टूबर से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 10.58 बजे आगमन और 11 बजे प्रस्थान करेगी।


वहीं, ट्रेन संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट 2 अक्टूबर से जोधपुर से प्रस्थान करेगी। सादुलपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय शाम 6.07 बजे आगमन और 6.10 बजे प्रस्थान। रामपुरा बेरी 6.30 बजे आगमन और 6.32 बजे प्रस्थान। लोहारू 6.53 बजे आगमन और 6.56 बजे प्रस्थान। सतनाली 11 बजे आगमन और 7.13 बजे प्रस्थान, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर शाम 7.32 बजे आगमन और 7.34 बजे प्रस्थान करेगी।


ट्रेन संख्या 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस साप्ताहिक, 5 अक्टूबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित समय रात 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। बालोतरा रात 1 बजे आगमन और 1.05 बजे प्रस्थान, समदड़ी 1.35 बजे आगमन और 1.40 बजे प्रस्थान, लूनी 2.24 आगमन और 2.27 बजे प्रस्थान, जोधपुर 3.15 बजे आगमन और 3.25 बजे प्रस्थान।


वहीं, मेड़ता रोड सुबह 4.55 आगमन और 5 बजे प्रस्थान, डेगाना 5.27 बजे आगमन और 5.30 बजे प्रस्थान, मकराना 6.02 बजे आगमन और 6.05 बजे प्रस्थान, कुचामन सिटी 6.18 बजे आगमन और 6.20 बजे प्रस्थान कर 9.05 बजे जयपुर स्टेशन पर आगमन करेगी।