Saliva on Pimples : तमन्ना भाटिया अपनी बेजोड़ खूबसूरती और चमकदार स्किन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पिंपल्स और स्किन ब्रेकआउट से बचने के लिए सुबह उठते ही अपना थूक चेहरे पर लगाती हैं। उनके मुताबिक, ये नुस्खा सालों से उनके लिए कारगर रहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या इसमें कोई सच्चाई है या ये बस एक और झूठा नुस्खा है? आइए जानते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि थूक में ऐसे एंजाइम और प्रोटीन होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं और सूजन कम कर सकते हैं। इसलिए अगर थूक को पिंपल्स पर लगाया जाए, तो वो जल्दी ठीक हो सकते हैं। लेकिन ये बात सिर्फ मान्यता है, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है।
लोग मानते हैं कि थूक साफ होता है, लेकिन इसमें कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं।
थूक में मौजूद एसिड और एंजाइम्स स्किन की नमी छीन सकते हैं और जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं।
अगर स्किन पहले से ही ब्रेकआउट या दाने से परेशान है, तो थूक लगाने से इंफेक्शन बढ़ सकता है।
बच्चों को जो ‘ड्रूल रैश’ होता है, वो इसी कारण से होता है। ज्यादा थूक से स्किन लाल और रूखी हो जाती है।
थूक में थोड़ी बहुत एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाली) खासियत हो सकती है, लेकिन वो सिर्फ मुंह के अंदर काम करती है। चेहरे की स्किन पर इसका कोई ठोस असर नहीं देखा गया है।
कई लोग पिंपल पर नीम, टूथपेस्ट, हल्दी, सिरका जैसे घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन जब इनसे राहत नहीं मिलती, तब अंत में डॉक्टर के पास ही जाना पड़ता है।
पिंपल्स और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। वो आपकी स्किन के हिसाब से दवा और क्रीम बताएंगे, जो वाकई असरदार होंगी।
Published on:
05 Aug 2025 11:48 am