
छत्तीसगढ़ में बंदर का आतंक (Photo Patrika)
CG News: बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के संबलपुर गांव में शुक्रवार को एक बार फिर बंदर के हमले से दहशत का माहौल बन गया है। एक 10 वर्षीय बालक को बंदर ने काट कर घायल कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कोई अकेली घटना नहीं है। यह आक्रमक बंदर 15 दिन में 5 लोगों को घायल कर चुका है, जिससे क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है।
काटने से घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इन आक्रमक बंदरों को पकड़वाकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने फोन पर वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया पर वन विभाग के अधिकारियों का नंबर बंद मिला।
जानकार बताते हैं कि बंदरों के काटने से रेबीज का खतरा रहता है। यदि किसी को बंदर काट ले, तो तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू करना चाहिए।
Updated on:
15 Nov 2025 11:24 am
Published on:
15 Nov 2025 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
