Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौजवानों को मिले मूल्य और नैतिक शिक्षा- पायलट

देश की प्रगति तभी संभव, जब नई पीढ़ी सच और झूठ में फर्क करने की क्षमता रखे

2 min read
Youth should get values ​​and moral education – Pilot

Youth should get values ​​and moral education – Pilot

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज के दौर में सबसे बड़ी जरूरत है कि नौजवान पीढ़ी को मूल्य, संस्कार और नैतिक शिक्षा दी जाए। देश तभी सही दिशा में विकास कर सकता है, जब राजनीति और संस्थानों में ऐसे लोग आएं जो ईमानदार, शिक्षित और सिद्धांतों पर चलने वाले हों। आज देश-प्रदेश की जो राजनीति है, उसमें नैतिकता की कमी झलकती है। पायलट बुधवार को विजयसिंह पथिक नगर स्थित महिला आश्रम गर्ल्स कॉलेज में पूर्व सीएम व आसाम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर तथा स्वतंत्रता सेनानी सुशीलादेवी माथुर की मूर्तियों के अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत तथा पायलट ने महिला आश्रम संरक्षक शिवचरण माथुर एवं संस्थापक पूर्व अध्यक्ष सुशीला देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद गहलोत उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि आज हम शिवचरण माथुर को याद कर रहे हैं, उसी तरह लोग याद रखेंगे। माथुर के कुशल नेतृत्व, प्रदेश में महिला शिक्षा, औद्योगिक विकास की तारीफ करते हुए कहा कि माथुर के नेक काम को संस्था सचिव वंदना व डायरे€टर विभा आगे बढ़ा रही हैं।

देश को वही आगे ले जाएंगे जो खुद खड़े होंगे

छात्राओं की ओर इशारा करते हुए पायलट ने कहा कि आज यहां बैठी ये बेटियां कल कलक्टर, एसपी, विधायक, प्रधान, उद्योगपति या पत्रकार बनेंगी। जब ये अपने पैरों पर खड़ी होंगी, तभी देश की असली क्षमता का मूल्यांकन किया जा सकेगा।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एमएम.पल्लमराजू ने पायलट को कांग्रेस और राजस्थान का फ्यूचर चेहरा बताते हुए कहा-सचिन पायलट लीडर ऑफ द फ्यूचर हैं। ये भविष्य में राजस्थान की राजनीति में अहम रोल अदा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि वर्तमान दौर में हर बालक और बालिका को शिक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। समारोह को दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, सांसद बृजेंद्र ओला, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला व पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।

संस्था सचिव वंदना माथुर ने स्वागत करते हुए संस्था की विकास यात्रा के बारे में बताया। माथुर का यूनिवर्सिटी बनाने के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए सबके सहयोग की जरूरत बताई। संस्था डायरे€टर विभा माथुर ने आभार जताया। कार्यक्रम में कुलदीप इंदौरा, उम्मेदाराम बेनीवाल, हगामीलाल मेवाड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कैलाश व्यास व अनिल डांगी, गायत्रीदेवी त्रिवेदी, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया मंचासीन थे।