Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एमपी के इस शहर में सरपट दौड़ेंगी कार-बाइक, 7 माह में शुरु हो जाएंगे 3 नए फ्लाई ओवर

Indore Flyover- मध्यप्रदेश में सुचारू यातायात और ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त करने के लिए कई कवायद की जा रही है।

3 new flyovers will open in Indore in 7 months
3 new flyovers will open in Indore in 7 months

Indore Flyover- मध्यप्रदेश में सुचारू यातायात और ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त करने के लिए कई कवायद की जा रही है। प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में सबसे ज्यादा वाहन हैं, इसलिए यहां आवागमन में आनेवाली दिक्कतें खत्म करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए शहर में फ्लाई ओवर्स का जाल सा बिछाया जा रहा है। इंदौर में कई फ्लाई ओवर बन रहे हैं। इनमें से 3 पर अगले 7 माह में यातायात चालू भी हो जाएगा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने यह बात बताई। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक बुलाकर इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया और कनाडिया फ्लाई ओवर का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बुधवार को उन्होंने मंत्रालय में एनएचएआई अधिकारियों की बैठक बुलाई।

एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर एसके सिंह, एमपीआरडीसी के चीफ इंजीनियर राकेश जैन सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्री तुलसी सिलावट ने सुगम यातायात और ट्रैफिक जाम से निजात के लिए रोड चौड़ीकरण, सर्विस रोड की दुरुस्ती और बंद लाइट चालू करने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ करने को कहा। उन्होंने तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री तुलसी सिलावट ने फ्लाई ओवर निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों की सहमति से समय-सीमा भी निर्धारित की।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार 15 जनवरी 2026 तक अर्जुन बरोदा का फ्लाई ओवर प्रारंभ हो जाएगा। 30 जनवरी 2026 तक झलारिया का फ्लाई ओवर भी शुरु कर दिया जाएगा। इसी प्रकार 31 मार्च 2026 तक कनाडिया (एमआर 10) का फ्लाई ओवर निर्माण भी तेजी से चल रहा है, दीपावली के पहले फ्लाई ओवर के दोनों तरफ की सर्विस रोड की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आगामी 10 दिनों में पूरे मार्ग पर लाइट भी लगा दी जाएगी।

झलारिया छह जंक्शन लेन और थ्री लेयर वाला फ्लाई ओवर

बता दें कि झलारिया फ्लाई ओवर इंदौर में बायपास पर बन रहा है। यह फ्लाईओवर छह जंक्शन लेन और थ्री लेयर वाला देश का अपनी तरह का पहला फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।