Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी का पुराना बांध धंसा, 6 दशक पहले बनी स्लैब ढहने पर आने-जाने पर लगाई पाबंदी

Kerwa- मंगलवार को दोपहर में बड़ा हादसा, विख्यात बांध का स्लैब ढहा

less than 1 minute read
Google source verification
Slab built 50 years ago for Kerwa Dam collapses

केरवा डेम की 50 साल पहले बनी स्लैब ढहने पर आने-जाने पर लगाई पाबंदी

Kerwa- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दोपहर में बड़ा हादसा हुआ। यहां के विख्यात केरवा बांध का स्लैब ढह गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लोगों के यहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। केरवा बांध के गेट के ऊपर का सीमेंट क्रांक्रीट का स्लैब ढहा है। गेट 8 के ऊपर बने इस स्लैब के ढहने के बाद बांध प्रबंधन ने अतिरिक्त सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षात्मक उपाय किए हैं। केरवा बांध करीब 6 दशक पूर्व निर्मित किया गया था।

केरवा बांध के पुल के ऊपर बना स्लैब गिर गया है। सीमेंट क्रांक्रीट का यह स्लैब गेट नंबर 8 के ऊपर बना था। इसी पुल से होकर आसपास के अनेक गांव के लोग आना जाना करते हैं। केरवा बांध का पानी ही भोपाल के कोलार इलाके में सप्लाई किया जाता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह ब्रिज के ऊपर से निकला ही था कि अचानक पुल ढह गया। कुछ देर पहले ही अनेक लोग इस पुल से निकले थे। गनीमत रही कि उस वक्त पुल नहीं ढहा अन्यथा कई जानें जा सकती थीं।

शहरवासियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल

बता दें कि केरवा बांध शहरवासियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल है। हर संडे या वीक एंड डे पर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। बारिश के दौरान तो यहां का नजारा और मनमोहक हो जाता है जिसे देखने हजारों लोग आते हैं। घूमने के लिए आए शहरवासी ब्रिज के ऊपर से ही आना जाना करते हैं। मंगलवार को टूरिस्ट नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।