Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह की पोस्ट से मचा बवाल, बरसी भाजपा

Digvijay Singh: नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, गर्माई प्रदेश की राजनीति...।

2 min read
Google source verification
DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH (file photo)

Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं । एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की है जिससे सियासी बवाल मच गया है। दिग्विजय सिंह की पोस्ट के बाद भाजपा हमलावर हो गई और एक के बाद दिग्विजय सिंह पर भाजपा नेता जुबानी हमले कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने ये तक कह दिया है कि दिग्विजय सिंह के बयान हमेशा आतंकियों के पक्ष में ही क्यों आते हैं?

दिग्विजय की पोस्ट से मचा बवाल

दिग्विजय सिंह ने नक्सली माड़वी हिड़मा के एनकाउंडर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मैं नक्सली हिंसा का घोर विरोधी हूं। उनके साथ कोई समझौता हो कर उन्हें आत्म समर्पण कराया जाता है मैं उसके पक्ष में हूं। विषय कुछ और है। क्या बस्तर संभाग आदिवासी क्षेत्र में भारत सरकार PESA लागू करना चाहती है या नहीं? क्या बस्तर के खनिज सम्पत्ति में स्थानीय आदिवासी की भागीदारी होगी? क्या SIR की शर्तों को देखते हुए उनके पास पर्याप्त प्रमाण होंगे जिस से उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकेगा? भाजपा आदिवासी हितों की कभी समर्थक नहीं रही। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें आदिवासी एक्टिविस्ट सोनी सोढ़ी हिड़मा के एनकाउंटर को फर्जी बता रही हैं।

भाजपा ने बोला दिग्विजय पर हमला

दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि देश के लिए जो सैनिक शहीद होते हैं उनके लिए दिग्विजय सिंह कुछ नहीं कहते। दिग्विजय सिंह का बयान हमेशा आतंकियों के पक्ष में ही क्यों आता है? आलोक शर्मा ने आगे कहा कि जनता सब कुछ जान चुकी है और यही कारण है कि दिग्विजय सिंह की पूरी पार्टी को चुनावों में एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। चंद्रवंशी ने कहा है कि नक्सली हमले में शहीद हुए नक्सली के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत पर दिग्विजय सिंह ने संवेदनाओं से भरा एक शब्द तक नहीं कहा है लेकिन हिड़मा जैसे खूंखार आतंकी के लिए सवाल उठा रहे हैं।