12 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एमपी में 2023 के विधानसभा चुनाव में क्यों हारी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर किया खुलासा

Kamalnath- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का लगातार आरोप लगा रहे हैं।

Kamal Nath's tweet on Congress's defeat in the 2023 assembly elections in MP
Kamal Nath's tweet on Congress's defeat in the 2023 assembly elections in MP

Kamalnath- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का लगातार आरोप लगा रहे हैं। आज बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने संवैधानिक संस्था पर फिर निशाना साधा। इससे पहले राहुल गांधी ने अपने एक्स हेंडल पर भी चुनाव आयोग और बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने लिखा कि वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है। देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी। खास बात यह है कि राहुल गांधी जिन राज्यों में वोट चोरी का उल्लेख कर रहे हैं उनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। इससे विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे कमलनाथ को सबसे ज्यादा राहत मिली है। प्रदेश के पूर्व सीएम ने राहुल गांधी के वीडियो जारी करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का खुलासा किया है।

सन 2018 में एमपी में विधानसभा चुनावों में 15 साल बाद बीजेपी की हार हुई और कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन 2023 में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। कांग्रेस महज 65 सीटों पर अटक गई थी।

हार के जिम्मेदार बताए जा रहे कमलनाथ खासे खुश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी की गई थी। इससे अभी तक प्रदेश में हार के जिम्मेदार बताए जा रहे कमलनाथ खासे खुश हैं। सभी कांग्रेस नेताओं के सोशल एकाउंट राहुल गांधी के वीडियो से भरे पड़े हैं। तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी 2023 में हार के कारणों पर प्रकाश डालते हुए वीडियो पोस्ट किए।

कमलनाथ ने शुक्रवार को इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-

हमारे नेता श्री राहुल गांधी के मुँह से सुनिये मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का सच।

कमलनाथ ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें राहुल गांधी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में वोट चोरी का इल्जाम लगा रहे हैं। वीडियो में वे कह रहे हैं-

ये हो ही नहीं सकता… उसके बाद छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश के रिजल्ट… हमें लगा कुछ न कुछ गलत हो रहा है…2018 में मध्यप्रदेश में चुनाव होता है, हम जीतते हैं…हमारी सरकार चोरी हुई थी…2023 में चुनाव होता है…मैंने अपनी आंखों से भारत जोडो यात्रा में देखा… भयंकर एंटी इन्कंबेंसी और हमें 65 सीट मिलती है… इम्पासिबल… हो ही नहीं सकता।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बेईमानी हुई

कमलनाथ ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था। इसमें भी उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बेईमानी किए जाने की बात कही थी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बेईमानी हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा में मैंने ख़ुद अपनी आँखों से देखा था कि मध्य प्रदेश में भयंकर एंटी इनकंबेंसी थी।

लेकिन जब चुनाव हुआ तो हमें सिर्फ़ 65 सीटें मिलीं। यह असंभव है। यह हो ही नहीं सकता।: राहुल गांधी