Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटे बाद विदाई लेगा ‘मानसून’, उससे पहले ‘ताबड़तोड़’ भीगेंगे 22 जिले, Alert

Rain Alert : सबकुछ सही रहा तो 10 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश से मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा।

2 min read
फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

Rain Alert: एमपी के भोपाल शहर में मौसमी गतिविधियों में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के लौटने की परिस्थितियां लगातार बन रही है। सबकुछ सही रहा तो 10 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश से मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। हालांकि, इससे पहले बारिश का दौर जारी रहेगा।

विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुज़र रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात के शेष भागों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अब बदलेगा मौसम

सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (चक्रवातीय तूफान 'शक्ति' का अवशेष) पश्चिम-मध्य अरब सागर पर अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों के दौरान कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ, एक प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र, एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पूर्वी हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल पर 4.5 किमी पर अवस्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ़ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में एवं 77° पूर्वी देशांतर में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। जिससे मौसम बदलेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा सहित हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।