Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भयानक सर्दी, 18-19-20 नवंबर को 26 जिलों में तीव्र Cold Wave की चेतावनी

MP Weather: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एमपी के 26 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
Google source verification
IMD Alert

मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

MP Weather: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ सर्दी(Severe Cold in MP) का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक एमपी के 26 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सुबह नौनिहालों को राहत देने के लिए जिलो में कलेक्टर-डीईओ ने स्कूलों का समय 8.30 के बाद लगाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल, इंदौर ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों के समय में परिर्वतन किया गया है। मंदिरों में भी भगवान को ऊनी कपड़े पहनाए गए हैं।

सर्दी का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

राजधानी में बर्फीली हवाओं से लोगों का बुरा हाल है। सोमवार को भोपाल में सर्दी का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसके पहले नवंबर माह में सबसे न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 1941 में 6.1 डिग्री था, रविवार को शहर का तापमान इसके करीब पहुंच गया था और सोमवार को फिर तापमान में गिरावट के साथ 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह अब नवंबर में सर्वाधिक सर्दी का रिकॉर्ड कायम हो चुका है।

26 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

  • तीव्र शीतलहर(Severe Cold in MP) का ऑरेंज अलर्ट: भोपाल, इंदौर और राजगढ़।
  • शीतलहर का यलो अलर्ट: धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल।

उमरिया में 7, इंदौर में 7.2० पहुंचा पारा

प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी इस बार तेज सर्दी का दौर चल रहा है। भोपाल के अलावा राजगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी प्रकार उमरिया में 7, इंदौर में 7.2, नौगांव में 7.3 तापमान है। प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 1 डिग्री के बीच हैं। इसी प्रकार भोपाल, इंदौर, राजगढ़, उमरिया सहित अनेक स्थानों पर तीव्र शीत लहर तो कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति है।

इन जिलों में बदला स्कूलों का समय

● भोपाल: सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 के बाद लगने के निर्देश।
● इंदौर: मंगलवार से जिले के स्कूल सुबह 9 बजे से लगाने के निर्देश।
● ग्वालियर: डीईओ का आदेश, सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे कक्षा 5 तक से स्कूल। 12 वीं तक के सुबह 8.30 के बाद लगेंगे। 20 नवंबर से आदेश लागू।
● राजगढ़/ब्यावरा: कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद संचालित होंगे।
● खंडवा: जिले में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद लगाने के निर्देश।
● बुरहानपुर. मंगलवार से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से लगाने के आदेश।
● झाबुआ: जिले के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से लगाने के आदेश।

राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

  • राजगढ़ 5.00
  • भोपाल 5.20
  • इंदौर 7.20
  • नौगांव 7.30
  • जबलपुर 9.30
  • दमोह 9.30
  • खजुराहो 9.40
  • ग्वालियर 9.80
  • सागर 10.20
  • नर्मदापुरम 12.00