tiger Reserve in mp ho to book safari Online (फोटो: सोशल मीडिया)
Tiger Reserve in MP: मानसूनी बूंदें प्रदेश से विदा ले रही हैं। इसी बीच टाइगर और चीता स्टेट मध्यप्रदेश में जंगलों की सैर का सिलसिला एक बार फिर एक अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हरियाली को निहारने, बाघों की दहाड़, हाथियों की चिंघाड़, पक्षियों का कलरव सुनने को सैलानी बेताब हैं। उनकी यह बेताबी 01 अक्टूबर से दूर होने वाली है। इस दिन ज्यादातर नेशनल पार्क/टाइगर रिजर्व के कोर जोन में सफारी शुरू हो जाएगी। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई में तो अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बुकिंग फुल है।
कोर जोन 10 अक्र्टूबर तक बंद रहेगा। तेज बारिश से मढ़ई, चूरना की सड़कें खराब हो गई हैं। फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया।
टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क (Tiger reserve in MP) पहुंचने नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल, जबलपुर, बनारस, प्रयागराज, नागपुर हैं। रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम, शहडोल, सिवनी, दमोह, मंडला फोर्ट, त्यौहारी, मड़वास, नागपुर हैं।
बाघ, चीते (कूनो में), तेंदुआ, हाथी, बायसन, चीतल, हिरण, बारहसिंघा, गौर, भालू, सांभर, चौसिंगा, चिंकारा के साथ ही विलुप्त प्रजाति के पक्षी भी।
- संजय दुबरी, सीधी
- पन्ना, पन्ना, छतरपुर
- सतपुड़ा, नर्मदापुरम
- कान्हा, मंडला-बालाघाट
- बांधवगढ़, शहडोल
- पेंच, सिवनी-छिंदवाड़ा
- वीरांगना दुर्गावती, दमोह
- डॉ. विष्णु वाकणकर (रातापानी), भोपाल सीहोर, रायसेन
- माधव- शिवपुरी
- नौरादेही- सागर
उमरिया जिले के लगभग 1536 वर्ग किमी में फैला है। पार्क प्रबंधन ने सफारी टिकट दर में 10% और गाइड चार्ज में 65% की बढ़ोत्तरी की है। नजदीकी एयरपोर्ट जबलपुर है। निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन उमरिया है।
जिले में लगभग 2,051.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। नजदीकी एयरपोर्ट जबलपुर और निकटतम रेलवे स्टेशन चिरईडोंगरी है।
कुछ हिस्सा महाराष्ट्र और कुछ मध्यप्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा जिले से लगा है। यहां ब्लैक पैंथर आकर्षण का केंद्र होता है। हालांकि ये कभी-कभार ही दिखते हैं।
-1- वन विहार, भोपाल
-2- कूनो पालपुर, श्योपुर
-3- माधव- शिवपुरी
-4- कान्हा- मंडला से बालाघाट
-5- बांधवगढ़ - उमरिया
-6- सतपुड़ा - भोपाल
-7- पेंच - सिवनी-छिंदवाड़ा
-8- पन्ना - पन्ना
-9- डायनासोर जीवाश्म पार्क - धार
-10- रानी दुर्गावती- दमोह
-11- संजय दुबरी- सीधी-सिंगरौली
इसके लिए आपको मध्य प्रदेश के वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://forest.mponline.gov.in/ पर जाना होगा या फिर आप अपने पसंदीदा टाइगर रिजर्व या नेशनल पार्क को चुनकर उसकी वेबसाइट पर एडवांस बुकिंग के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
Published on:
30 Sept 2025 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग