4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोती हुई लड़की के ऐश्वर्या ने पोछे आंसू, दिल पर रखा हाथ, वीडियो आया सामने

Aishwarya Rai Paris Fashion Week 2025: पेरिस की सड़कों पर एक इमोशनल मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जब सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक भावुक फैन के सामने रुक गईं। वायरल हुए वीडियो में ऐश्वर्या अपनी गाड़ी में बैठने वाली थीं कि उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी जो उन्हें देखकर रो रही थी…

2 min read
Google source verification
रोती हुई लड़की की ऐश्वर्या ने पोछे आंसू, दिल पर रखा हाथ, वीडियों आया सामने

ऐश्वर्या राय बच्चन (सोर्स : X)

Aishwarya Rai Paris Fashion Week 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन 51 साल की चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती का जादू आज भी बरकरार है, वो आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दरअसल, भारत में तो उनके चाहने वाले हैं ही, विदेश में भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। हाल ही में पेरिस की सड़कों पर ऐश्वर्या का जादू देखने को मिला है, जहां एक लड़की उन्हें देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाई। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी 13 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं।

बॉस लेडी लुक में ऐश्वर्या

बॉस लेडी लुक में ऐश्वर्या ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस किया। बता दें कि उन्होंने ब्लू कलर का पावर सूट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और ब्लेजर के नीचे उन्होंने सिंपल व्हाइट शर्ट पहनी थी, जिसके क्रिस्प कॉलर उनके लुक को और भी दमदार बना रहे थे। ब्लेजर पर लगी गोल्डन चेन उनके सिंपल आउटफिट को भी आकर्षक बना रही थी। उन्होंने वाइड लेग ट्राउजर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया, जो बहुत ऑसम लग रहा था। साथ ही ब्लैक हाई हील्स, काला चश्मा, न्यूड मेकअप और सॉफ्ट कर्ल वाला हेयरस्टाइल ऐश्वर्या के स्टनिंग अंदाज में चार चांद लगा रहे थे।

इतनी ही नहीं, आराध्या भी अपनी मम्मी की तरह ही स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की स्ट्राइप्ड शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। शोल्डर पर डेनिम जैकेट और खुले बालों में वो बेहद क्यूट लग रही थीं। व्हाइट स्नीकर्स ने उनके लुक को और भी परफेक्ट बना दिया।

दिल पर रखा हाथ, वीडियों आया सामने

बता दें कि ऐश्वर्या ने सिर्फ अपने लुक से ही नहीं, बल्कि अपने बर्ताव से भी लोगों का दिल जीता है। वीडियो में ऐश्वर्या गाड़ी में बैठने जा रही थीं, तभी उनकी नजर एक रोती हुई फैन पर पड़ी, जो उनसे मिलना चाहती थी। ऐश्वर्या तुरंत उसके पास गईं और उसे गले लगा लिया। उन्होंने उसके आंसू पोंछे, उसके दिल पर हाथ रखा और उसे खुश रहने को कहा, ऐश्वर्या का यही अंदाज उन्हें सबसे हटकर और अलग बनाता है।

स्टाइल और विनम्र स्वभाव

दरअसल, ऐश्वर्या के इस प्यारे व्यवहार को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सच में एक क्वीन हैं। उनके स्टाइल और विनम्र स्वभाव ने एक बार फिर दुनिया भर में उनके फैंस का दिल जीत लिया है।