10 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

ग्लैमर की आड़ में अश्लीलता… बॉलीवुड पर भड़के अनिरुद्धाचार्य महाराज

Aniruddhacharya: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जितना अंग्रेजों और मुगलों ने…

मुंबई

Saurabh Mall

Aug 09, 2025

Obscenity Bollywood News
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

Aniruddhacharya Angry on Bollywood: लड़कियों के चरित्र पर टिप्‍पणी करने वाले अनिरुद्धाचार्य महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वृंदावन वाले महाराज ने अब बॉलीवुड पर निशाना साधा है। अनिरुद्धाचार्य ने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जितना मुगलों ने 500 साल और अंग्रेजों ने 200 साल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का नुकसान नहीं पहुंचाया उससे कहीं ज्यादा बॉलीवुड ने सिर्फ 80 साल में कर दिया है।

मीडिया पर फोड़ ठीकरा

मीडिया पर नाराजगी जताते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि मेरे 6 मिनट के वीडियो को काट-छांट करके सिर्फ 30 सेकंड का रील्स दिखाया जा रहा है। उन बातों को वायरल किया जा रहा है, जो अधूरी बातें हैं।
इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह और बॉलीवुड को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड पर लगाया गलत संदेश फैलाने का आरोप

मीडिया चैनल न्यूज 24 से बातचीत में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में बहू-बेटियों को ऐसे कपड़ों में दिखाया जाता है, जो समाज के लिए सही नहीं हैं, और इससे गलत संदेश फैल रहा है। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां कहने लगी हैं कि वे भी ऐसे ही कपड़े पहनेंगी।

महाराज ने साफ किया कि यह मुद्दा सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। पुरुषों का निर्वस्त्र होना भी गलत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक अभिनेता (शायद रणवीर सिंह) ने बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था और तब भी उन्होंने इसे गलत बताया था।

लिव-इन-रिलेशनशिप पर की थी टिप्पणी

पिछले दिनों अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन-रिलेशनशिप बयान को लेकर बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। ऐसे में उनको स्पष्टीकरण देना पड़ा। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि वेश्या को वेश्या ही कहूंगा, नहीं तो कोई नया शब्द बताइए।

लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर दिए गए बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को स्पष्टीकरण देना पड़ा है। विदेश से लौटे कथावाचक को मीडिया ने घेर लिया और बयान को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वेश्या को वेश्या ही कहूंगा, नहीं तो कोई नया शब्द बताइए।

बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का कहना था कि आजकल 25 साल की उम्र तक कई लड़कियां चार अलग-अलग रिश्तों में रह चुकी होती हैं, जबकि 14 साल की उम्र में शादी होने पर वे परिवार में आसानी से घुल-मिल जाती हैं।