Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजीव कुमार ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में रहीं सुलक्षणा पंडित, बहन ने किया खुलासा, बोलीं- 15 साल वह…

Sulakshana Pandit Sister Vijayta Pandit: सुलक्षणा पंडित की जिंदगी में केवल एक इंसान था जिससे वह बेहद प्यार करती थीं, और उस प्यार को वह कभी पा नहीं सकीं। 15 साल तक वह बिस्तर पर बीमारी रहीं और उसी दिन दुनिया छोड़ी जिस दिन संजीव कुमार का निधन हुआ था।

3 min read
Google source verification
Sulakshana Pandit went depression after Sanjeev Kumar rejected her marriage proposal

सुलक्षणा पंडित की निजी जिंदगी पर बहन विजयता ने की बात

Sulakshana Pandit Sister: फेमस एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर को निधन हुआ था। उनकी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब उनकी बहन विजयता पंडित ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि जब संजीव कुमार ने उनके प्यार को ठुकराया था तब एक्ट्रेस का हाल कैसा हो गया था, सुलक्षणा संजीव कुमार से खुद से ज्यादा प्यार करती थी, और इसका बड़ा सबूत यही है कि उन्होंने भी उसी दिन दुनिया को अलविदा कहा जिस दिन संजीव कुमार का निधन हुआ था।

सुलक्षणा पंडित की बहन ने किए कई खुलासे (Sulakshana Pandit Sister Vijayta Pandit)

सुलक्षणा पंडित की बहन विजयता पंडित ने विक्की लालवानी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी बहन संजीव कुमार के निधन और उनके प्रपोजल के ठुकराए जाने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने कहा, "प्यार के मामले में सुलक्षणा हमेशा बदकिस्मत रहीं। वह दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं और उन्हें प्रपोज भी किया था, लेकिन संजीव कुमार ने सुलक्षणा को मना कर दिया।"

संजीव कुमार से जुदाई वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं (Sulakshana Pandit Love Sanjeev Kumar)

विजयता पंडित ने आगे खुलासा किया, "प्यार न मिलने और संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा को गहरा सदमा लगा था। वह डिप्रेशन में चली गई थीं। जब विजयता से पूछा गया कि संजीव कुमार ने प्रपोजल क्यों ठुकराया, तो उन्होंने कहा कि वह "किसी और से प्यार करते थे।" विजयता ने हेमा मालिनी का नाम लिए बिना कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि संजीव कुमार किससे प्यार करते थे।

संजीव कुमार ने ठुकराया था सुलक्षणा का प्यार (Sanjeev Kumar Rejected Sulakshana Pandit proposal)

विजयता पंडित ने आगे संजीव कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, "यह बात हर कोई जानता है कि संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे, लेकिन हेमा ने उनकी शर्त शादी के बाद फिल्में छोड़ने को अस्वीकार कर दिया था और शादी न कर पाने से ही संजीव कुमार दुखी थे। वह अक्सर हमारे घर आते थे और मेरी मां उनके लिए खाना बनाती थीं। दिल टूटने के बाद भी वह घंटों सुलक्षणा के साथ बैठते थे और उसी समय उन्होंने हमें 'शोले' की पूरी कहानी भी सुनाई थी।"

विजयता ने कहा कि सुलक्षणा हमेशा से सीधी-सादी थीं और वह घूमना-फिरना नहीं, बल्कि संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं। विजयता को लगता है कि शायद संजीव कुमार ने शादी इसलिए भी नहीं की क्योंकि वह जानते थे कि वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे।

"पागल नहीं हुईं, 15 साल बिस्तर पर रहीं" (Sanjeev Kumar Death 6th Novermber)

वहीं, संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा के पागल हो जाने की अफवाहों का विजयता ने खंडन किया। उन्होंने कहा, "वह पागल नहीं हुई थीं। वह जिंदगी में एक बार भी मानसिक अस्पताल नहीं गईं। संजीव के निधन के बाद उन्हें सदमा लगा था। बाद में सुलक्षणा बाथरूम में गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई और वह पूरी तरह विकलांग हो गईं थीं। वह इसी हालत में 15 साल तक बिस्तर पर रहीं और फिर 6 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली।

एक ही तारीख पर हुआ दोनों का निधन

बता दें, संजीव कुमार का निधन 6 नवंबर 1985 को हुआ था और सुलक्षणा ने भी उसी तारीख यानी 6 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कहा। विजयता ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में इससे बड़ा चमत्कार नहीं देखा। वह इतने सालों तक दुनिया से दूर रहीं, लेकिन संजीव कुमार की ही तारीख को उनका निधन हुआ। अब इस दुनिया में ऐसा प्यार कौन करता है?"