
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। (PC: Gemini)
Gold Rate Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार शाम सोने का घरेलू वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.16 फीसदी या 197 रुपये की बढ़त के साथ 1,22,835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.24 फीसदी या 3453 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,19,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,08,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 98,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 78,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
तनिष्क शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,14,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 93,680 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,24,910 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
जोयालुक्कास में शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,23,980 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,13,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 92,990 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
| ज्वैलर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 14 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|---|
| तनिष्क | 1,24,910 | 1,14,500 | 93,680 | – |
| जोयालुक्कास | 1,23,980 | 1,13,650 | 92,990 | – |
| मालाबार गोल्ड & डायमंड्स | – | 1,13,650 | 92,990 | 72,320 |
| कल्याण ज्वैलर्स | – | 1,13,650 | – | – |
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,13,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 92,990 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 72,320 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 21 नवंबर को 22 कैरेट सोने का रेट 1,13,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Published on:
21 Nov 2025 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
