Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ आज: एक दिन पहले बाजार में उमडी भीड़, जमकर हुई खरीददार

इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर को है, जिसके पहले महिलाएं खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। जिले के बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

2 min read
purchasing

खरीदारी करते हुए

अखण्ड सुहाग के प्रतीक करवा चौथ त्योहार को लेकर महिलाओं में इस समय खास उत्साह है और महिलाओं ने इसकी विशेष तैयारियां की हैं। इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर को है, जिसके पहले महिलाएं खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। जिले के बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

सामग्री से पटा बाजार

जिला मुख्यालय का बाजार इस समय करवा चौथ की पूजा सामग्री से सजा हुआ है और बाजार में महिलाएं जमकर खरीददारी करते नजर आ रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं पूजा सामग्री से लेकर साज-श्रंगार तक सभी प्रकार की सामग्री खरीदने में जुटी हुई हैं। करवा चौथ से पहले बाजार की इस चहल-पहल को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं। बाजार में महिलाओं के लिए वस्त्र, आभूषण, परिधान और सौंदर्य प्रसाधन की एक लंबी शृंखला मौजूद है। दुकानदारों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए खूब तैयारी कर रखी है।

मिट्टी के कारवों की डिमांड

शक्कर से तैयार करवे की अपेक्षा बाजार में मिट्टी के करवे में पानी भरकर पूजा अर्चना करती हैं। करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को उनके पति मिट्टी के करवे से ही पानी पिलाकर व्रत तुड़वाया जाता है। इसके चलते बाजार में मिट्टी के करवों की खासी डिमांड है।

मेहंदी लगाने वालों की डिमांड

करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगाने वालों की भी डिमांड काफी बढ़ जाती है। हालांकि अभी बाजार में कुछ जगह ही मेहंदी लगाने वाले बैठे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा वैसे-वैसे मेहंदी लगाने वालों की भी दुकान सजनी शुरू हो जाएंगी। जहां महिलाएं अपने हाथों में सुंदर और आकर्षित मेहंदी रचवाएंगी।

लाल रंग की साड़ी की मांग

सुहागिन महिलाओं में लाल रंग के वस्त्रों के पहनने का प्रचलन रहा है। जिस कारण लाल रंग के वस्त्र की सबसे अधिक मांग है। अधिकतर महिलाएं लाल रंग की साड़ी, सूट या अनारकली सूट पहनना पसंद करती है। इसलिए बाजार में लाल रंग के सूट और साड़ी की खरीदारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह है। इसके अलावा डिजाइनर सूट और साड़ी भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं।

सप्ताह भर पहले पार्लरों में बुकिंग

पार्लर संचालिका कविता दुबे का कहना है कि करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं ने करीब एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग करा रखी है। जिसके बाद चलते जिन महिलाओं को पहले नम्बर लगा हुआ है। उन्हीं को प्राथमिका दी जा रही है।

ज्वेलरी की हो रही खरीदारी

स्वर्णकार बृजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार करवा चौथ के पर्व को लेकर अच्छी दुकानदारी देखने को मिल रही है। इस बार में करवा चौथ पर बिछिया, पायल, लोंग की अच्छी खरीददारी हुई है। लेकिन सोने-चांदी के भाव के कारण ग्राहकी पर असर पड़ा है।


बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग