Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

समतलीकरण का कार्य नियम से होता तो नहीं उलझता महत्वाकांक्षी ट्रांसपोर्ट नगर का प्रोजेक्ट

नगर निगम सम्मेलन में विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे पूरे नियम-प्रक्रिया से बनाने की ठानी है। इसकी डीपीआर बनाई की प्रक्रिया चल रही है तो सक्षम प्राधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाएगी। फिर टेंडर लगाए जाएंगे। उसके बाद पर निर्माण किया जाएगा।

शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ग्राम सारसवाड़ा में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में समतलीकरण कार्य नियम से हो रहा होता तो यह प्रोजेक्ट नहीं उलझता। इस वजह से पिछले चार माह से ठप पड़ा हुआ है। नगर निगम सम्मेलन में विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे पूरे नियम-प्रक्रिया से बनाने की ठानी है। इसकी डीपीआर बनाई की प्रक्रिया चल रही है तो सक्षम प्राधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाएगी। फिर टेंडर लगाए जाएंगे। उसके बाद पर निर्माण किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को नगर निगम के बजट सम्मेलन में नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो और कांग्रेस पार्षदों ने ट्रांसपोर्ट नगर में समतलीकरण टेंडर के पहले शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया था। निगम अध्यक्ष समेत पार्षदों ने बिना टेंडर किए 2.70 करोड़ रुपए का समतलीकरण कार्य प्रारंभ होने का सवाल उठाया। इसका जवाब कमिश्नर और तत्कालीन कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली ने दिया। लेकिन पार्षद जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उसके बाद कार्यपालन यंत्री का तबादला हो गया। नए अधिकारियों ने निर्णय लिया कि विवाद से बचने ट्रांसपोर्ट नगर के समतलीकरण का कार्य तुरंत रोका जाए और फिर डीपीआर बनाकर उसका टेंडर कराया जाए। उसके बाद ही इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा।


नगर निगम परिषद के इस निर्णय पर अब इसकी डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसकी तकनीकी स्वीकृति और टेंडर कहां तक पहुंचा या विभागीय फाइल यहीं है, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।


सांसद और महापौर ने किया था भूमिपूजन


फरवरी-मार्च में सांसद बंटी साहू और महापौर विक्रम अहके ने इस ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया था। उस समय ये दावा किया था कि इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने 19 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। ये राशि मिली भी तो फिर भी 8 करोड़ रुपए कम पड़ेंगे। नगर निगम के बजट सम्मेलन में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके लिए निगम को अपने संसाधन लगाने पड़ेंगे।


ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय


एमआइसी ने ट्रांसपोर्ट नगर का प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय किया है। इससे वर्ष 2023 में 20 अप्रैल को मेयर इन कांउसिंल की बैठक हुई थी। उसमें प्रस्तावित मानचित्र के आधार पर अधोसंरचना विकास व्यय एवं कलेक्टर गाइड लाइन अनुसार भूखण्ड का मूल्य 400 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से निर्धारित किया गया था। ट्रांसपोर्ट नगर में अधोसंरचना कार्यों की मात्रा एवं लागत में वृद्धि होने से इसका नया मूल्य तय किया गया है।


ट्रांसपोर्ट नगर में ये प्रक्रिया भी उलझीे


ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन, पेयजल आपूर्ति सिस्टम, डीआई पाइप लाइन,टायलेट कॉम्प्लेक्स, दीनदयाल रसोई, चेकपोस्ट, पुलिस चौकी, जमीन समतलीकरण और इलेक्ट्रिक वर्क प्रस्तावित किए गए हैं। ये निर्माण प्रक्रिया भी उलझी नजर आ रही है।
…….


इनका कहना है….


ट्रांसपोर्ट नगर का समतलीकरण का टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही शेष प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसका निर्माण पूरा होगा।
-विक्रम अहके, महापौर नगर निगम।