
AUS vs ENG: भारत में एशेज 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग (photo - EspnCricInfo)
Australia vs England, Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की कोशिश 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली एशेज सीरीज जीतने की होगी.। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए ट्रॉफी को अपने पास ही रखने की होगी।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 345 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 110 मैचों में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 41.15 का है। बात अगर इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया में एशेज रिकॉर्ड की करें तो इंग्लैंड ने 172 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 56 में जीत मिली है जबकि 90 में उसे हार मिली है।
भारत में एशेज 2025-26 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
एशेज 2025-26 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
| तारीख | मैच | स्थान | टीमें | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 | पहला टेस्ट | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सुबह 8:00 बजे |
| गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 | दूसरा टेस्ट | द गाबा, ब्रिस्बेन | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सुबह 9:30 बजे |
| बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 | तीसरा टेस्ट | एडिलेड ओवल, एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सुबह 5:30 बजे |
| शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025 | चौथा टेस्ट | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सुबह 5:30 बजे |
| रविवार, 4 जनवरी 2026 | पाँचवाँ टेस्ट | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सुबह 5:30 बजे |
ऑस्ट्रेलिया (पहला टेस्ट): स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग, मार्क वुड।
Published on:
18 Nov 2025 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
