DPL 2025 Points Table Update: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब लीग चरण के सिर्फ 15 मैच शेष हैं। यश ढुल की टीम सेंट्रल दिल्ली किंग्स पॉइंट्स टेबल में 11 अंक और +2.849 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर बनी हुई है। जबकि ईस्ट दिल्ली राइडर्स इतने ही अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.085 का है। अब आगामी मुकाबले काफी रोमांचक हो सकते हैं, क्योंकि हर कोई टीम क्वालीफायर में पहुंचा चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को कड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में इससे पहले डीपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में सभी आठ टीमों का हाल जानते हैं।
ज्ञात हो कि डीपीएल का आगाज 2024 में छह टीमों के साथ हुआ था। उद्घाटन सीजन की शानदार सफलता के बाद दूसरे ही सीजन में टीमों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 से जुड़ने वाली फ्रेंचाइजी टीमों के नाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स हैं। इस बार कुल 44 मैच खेले जाने हैं, जिनमें से 40 लीग चरण के मैच, दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल शामिल है। फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
सेट्रल दिल्ली किंग्स | 6 | 5 | 0 | 0 | 1 | 11 | +2.849 |
ईस्ट दिल्ली राइडर्स | 7 | 5 | 1 | 0 | 1 | 11 | +0.085 |
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -1.093 |
वेस्ट दिल्ली लायंस | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +0.752 |
नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.177 |
पुरानी दिल्ली 6 | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -1.129 |
आउटर दिल्ली वॉरियर्स | 7 | 1 | 5 | 0 | 1 | 3 | -0.041 |
नई दिल्ली टाइगर्स | 6 | 1 | 5 | 0 | 0 | 2 | -0.876 |
Published on:
18 Aug 2025 02:06 pm