
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)
Gautam Gambhir, India vs South Africa test: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर का कोचिंग कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा है। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। खास कर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और एक के बाद एक कई शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिए हैं। गंभीर के कार्यकाल में भारत के नाम एक के बाद एक कई अनचाहे रिकॉर्ड्स जुड़ गए हैं। आइए नज़र डालते हैं ऐसे 13 शर्मनाक रिकॉर्ड्स पर।
‣ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 15 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी बार फरवरी 2010 में नागपुर में दक्षिणा अफ्रीका ने भारत को पारी और 6 रनों से हराया था।
‣ कोलकाता टेस्ट में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब दक्षिण अफ्रीका किसी भी हाल में सीरीज नहीं हार सकती। आखिरी बार 15 साल पहले उसने भारत में सीरीज ड्रॉ कराई थी, जबकि 25 साल पहले 1999-2000 में भारत में सीरीज जीती थी। ऐसे में अब उसके पास एक बार फिर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
‣ इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के पास पहली बार सीरीज जीतने का मौका था। लेकिन टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और सीरीज 2-2 से ड्रा रही।
‣ भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2024 में खेली गई टेस्ट सीरीज में करारी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह हार इसलिए और भी खास रही क्योंकि यह पहली बार था जब भारत ने अपनी घरेलू ज़मीन पर न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज गंवाई।
‣ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस हार के साथ भारत 12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारा। इससे पहले इंग्लैंड ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 2012 में टेस्ट सीरीज हराई थी।
‣ न्यूज़ीलैंड ने भारत को यह सीरीज 3-0 से हराई थी। यह पहली बार था जब भारत का किस टीम ने घर पर सूपड़ा साफ किया था। वहीं 1988 के बाद यह पहली बार था जब न्यूज़ीलैंड ने भारतीय जमीन पर किसी भी टेस्ट मैच में जीता हासिल की थी।
‣ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम मात्र 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह अपने घरेलू मैदान पर भारत का अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर था। वहीं यह एशिया में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम टेस्ट स्कोर है।
‣ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत पहला मुक़ाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारा था। इसी के साथ बेंगलुरु में टीम इंडिया के बढ़िया रिकॉर्ड पर भी बट्टा लग गया। आखिरी बार 19 साल पहले भारत चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारा था। साल 2005 में पाकिस्तान ने यह कारनामा किया था।
‣ इसी सीरीज का आखिरी मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यहां भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में भारत को 12 साल बाद हार मिली।
‣ 41 साल बाद भारत अपने घर पर एक साल में चार टेस्ट मैच हारा, इसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हारे गए तीन टेस्ट और 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हारा गया एक टेस्ट शामिल था।
‣ भारत 10 साल बाद बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) हारा। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 3-1 से करारी शिखास्त दी।
‣ भारत 10 साल बाद एक बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) सीरीज में दो मुक़ाबले हारा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस सीरीज में एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में हराया था।
‣ इस सीरीज में भारत 13 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में टेस्ट मैच हारा था। वहीं इस मैदान पर 8 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
Published on:
16 Nov 2025 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
