अभिषेक शर्मा, भारतीय क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)
Asia Cup 2025, Ind vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ चर्चा में बने हुए हैं, बल्कि हर मैच में नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में अभिषेक ने 31 गेंद पर 61 रन की पारी खेलते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
दरअसल, अभिषेक शर्मा एशिया कप टी-20 फॉर्मेट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक का अर्द्धशतक, मौजूदा टूर्नामेंट का उनका लगातार तीसरा पचासा था। इस पारी के दौरान अभिषेक ने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मौजूदा टूर्नामेंट के 6 मैचों की 6 पारियों में 3 अर्द्धशतक लगाते हुए अभिषेक ने 309 रन बना लिए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 75 है। औसत 51.50 और स्ट्राइक रेट 204.63 रहा है। वह एशिया कप के एक टी20 एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। अभिषेक के पास इस संस्करण में एक मैच और है। उनका प्रदर्शन जिस तरह का है, उसे देखते हुए 309 का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
मोहम्मद रिजवान ने टी20 एशिया कप 2022 में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट का तीसरा संस्करण है। पहला संस्करण 2016 में खेला गया था।
अभिषेक टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुए हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही बतौर ओपनर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। वह पावर प्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पलड़ा भारत की ओर मोड़ देते हैं।
अभिषेक ने 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 5 अर्द्धशतक और 2 शतकों की मदद से 844 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 197.66 है। वह आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं।
Published on:
26 Sept 2025 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
एशिया कप 2025