जेडन सील्स, क्रिकेटर, वेस्टइंडीज (Photo Credit- IANS)
IND vs WI, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी इनिंग में सोमवार यानी 13 अक्टूबर को 24 वर्षीय जेडन सील्स (Jayden Seales) 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 67 गेंद में 32 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने आखिरी विकेट के तौर पर जस्टिन ग्रीव्स के साथ 132 गेंद में 79 रन की साझेदारी भी की। जस्टिन ग्रीव्स 85 गेंद में 3 चौके संग 50 रन बनाकर नॉटआउट रहे हैं।
टेस्ट में जेडन सील्स की 32 रन की यह पारी भारत के खिलाफ दूसरी इनिंग में 11वें नंबर के बल्लेबाज की ओर से बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के तल्हा जुबैर के नाम था। तल्हा जुबैर ने 2004 में चटगांव में खेले गए भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में 11वें नंबर पर 24 गेंद में 31 रन बनाया था। जहां तक वेस्टइंडीज की बात है तो भारत के खिलाफ मैरून में पिछला रिकॉर्ड देवेन्द्र बिशू के नाम था। बिशू ने जून 2011 में किंग्स्टन में 33 गेंदों पर 26 रन बनाए थे।
बल्लेबाज | टीम | रन | गेंद | वेन्यू | वर्ष |
जेडन सील्स | वेस्टइंडीज | 32 | 67 | दिल्ली | 2025 |
तल्हा जुबैर | बांग्लादेश | 31 | 24 | चटगांव | 2004 |
एलन हर्स्ट | ऑस्ट्रेलिया | 26 | 23 | ब्रिस्बेन | 1977 |
एलन डोनाल्ड | साउथ अफ्रीका | 26 | 35 | डरबन | 1996 |
देवेंद्र बिशू | वेस्टइंडीज | 26 | 33 | किंग्सटन | 2011 |
वैसे टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर के बल्लेबाज के तौर दूसरी पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी के नाम है। वसीम बारी ने फरवरी 1977 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में 11वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
बल्लेबाज | टीम | रन | गेंद | वेन्यू | वर्ष |
वसीम बारी | पाकिस्तान | 60* | - | ब्रिजटाउन | 1977 |
शेन शिलिंगफोर्ड | वेस्टइंडीज | 53* | 29 | किंग्सटन | 2014 |
आर्थर मैली | ऑस्ट्रेलिया | 46* | 81 | सिडनी | 1924 |
वार्विक ऑर्मस्ट्रांग | ऑस्ट्रेलिया | 45* | - | मेलबर्न | 1902 |
मलिंडा पुष्पकुमारा | श्रीलंका | 42* | 40 | कोलंबो (SSC) | 2018 |
टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में 11वें नंबर के किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में 11 वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एस्टन आगर के नाम है। उन्होंने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच में 98 रन की पारी खेली थी।
Updated on:
14 Oct 2025 03:15 pm
Published on:
13 Oct 2025 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग