Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA 2nd Test Lunch: भारत पर फॉलोऑन का खतरा, 174 रन पर खोये सात विकेट, यानसेन ने झटके चार विकेट

IND vs SA: तीसरे दिन लंच तक भारत ने सात विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में 31 ओवर फेंके गए हैं। भारत ने तीन विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 315 रन पीछे है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Nov 24, 2025

IND vs SA Test

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है (Photo - EspnCricInfo)

India vs South Africa 2nd Test, day 3 Lunch: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का लंच हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। लंच तक भारत ने सात विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर कुलदीप यादव 14 और वॉशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने आठवे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर ली है।

फॉलो ऑन बचाने को मजबूर भारत

इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं। दूसरे सेशन में 31 ओवर फेंके गए हैं। भारत ने तीन विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 315 रन पीछे है। वहीं भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने हैं और इससे टीम इंडिया अभी 115 रन पीछे है। गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है और भारतीय बल्लेबाज यहां की परिस्थितियों को समझ ही नहीं पा रहे हैं। हाल इतना बुरा है कि टीम अपने कि घर पर फॉलो ऑन खेलने को मजबूर हो सकती है।

ऋषभ पंत विकेट फेंक कर गए

चायकाल तक भारत ने चार विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे। इसके बाद 105 के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत सात रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हुए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई। इतना मोटा किनारा लगने के बावजूद पंत ने डीआरएस लिया। पांत आठ गेंद पर सात रन ही बना सके।

नीतीश रेड्डीको यानेसन ने पवेलियन भेजा

भारत को 119 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यानसेन ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट कराया। वह 10 रन बना सके। स्लिप में मार्करम ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा। भारत को 122 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यानसेन ने जडेजा को हार्मर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके।

इससे पहले केएल राहुल 22 रन, यशस्वी जायसवाल 58 रन, साई सुदर्शन 15 रन और ध्रुव जुरेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।