3 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम पर भारी पड़ रही गौतम गंभीर की मनमानी! टेस्ट में बुरा हाल, घर पर भी नहीं मिल रही जीत, अबतक बनाए 16 शर्मनाक रिकॉर्ड्स!

गंभीर के कार्यकाल में भारत के नाम एक के बाद एक कई अनचाहे रिकॉर्ड्स जुड़ गए हैं। आइए नज़र डालते हैं ऐसे 16 शर्मनाक रिकॉर्ड्स पर।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Nov 26, 2025

Sourav Ganguly advised Gautam Gambhir

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: ANI)

Gautam Gambhir, India vs South Africa test: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर का कोचिंग कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा है। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। खास कर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और एक के बाद एक कई शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 की रणनीति अपना रहे गंभीर

गंभीर टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 की रणनीति अपना रहे हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया व्हाइट बॉल के साथ रेड बॉल क्रिकेट में भी ऑलराउंडर्स पर बहुत ज्यादा जोर देने लगी। इसका असर ये हुआ कि टीम में ऐसे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही नहीं हैं। जिन्हें टेस्ट खेलने का अनुभव हो।

स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को नहीं दे रहे मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तो भारत ने दोनों टेस्ट में 3-3 बज्जेबाज़ ही खिलाये, अन्य ऑलराउंडरों को जगह दी गई। इसके अलावा वे लगातार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर रहे हैं। जिसके चलते खिलाड़ियों को उनका रोल ही स्पष्ट नहीं हो रहा है। गंभीर के कार्यकाल में भारत के नाम एक के बाद एक कई अनचाहे रिकॉर्ड्स जुड़ गए हैं। आइए नज़र डालते हैं ऐसे 14 शर्मनाक रिकॉर्ड्स पर।

‣ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रनों के बड़े अंतर से हार का सामन करना पड़ा है। यह ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था।

‣ कोलकाता टेस्ट हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 15 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी बार फरवरी 2010 में नागपुर में दक्षिणा अफ्रीका ने भारत को पारी और 6 रनों से हराया था।

‣ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 25 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज हरी है। इससे पहले साल 2000-99 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत का 2-0 से सूपड़ा साफ किया था।

‣ गौतम गंभीर की कोचिंग में पिछले डेढ़ साल में यह दूसरी बार है जब भारत का अपने घर में सूपड़ा साफ हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से पहले न्यूजीलैंड ने उन्हें पिछले साल 3-0 से हराया था।

‣ कोलकाता टेस्ट में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब दक्षिण अफ्रीका किसी भी हाल में सीरीज नहीं हार सकती। आखिरी बार 15 साल पहले उसने भारत में सीरीज ड्रॉ कराई थी, जबकि 25 साल पहले 1999-2000 में भारत में सीरीज जीती थी। ऐसे में अब उसके पास एक बार फिर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

‣ इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के पास पहली बार सीरीज जीतने का मौका था। लेकिन टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और सीरीज 2-2 से ड्रा रही।

‣ भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2024 में खेली गई टेस्ट सीरीज में करारी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह हार इसलिए और भी खास रही क्योंकि यह पहली बार था जब भारत ने अपनी घरेलू ज़मीन पर न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज गंवाई।

‣ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस हार के साथ भारत 12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारा। इससे पहले इंग्लैंड ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 2012 में टेस्ट सीरीज हराई थी।

‣ न्यूज़ीलैंड ने भारत को यह सीरीज 3-0 से हराई थी। यह पहली बार था जब भारत का किस टीम ने घर पर सूपड़ा साफ किया था। वहीं 1988 के बाद यह पहली बार था जब न्यूज़ीलैंड ने भारतीय जमीन पर किसी भी टेस्ट मैच में जीता हासिल की थी।

‣ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम मात्र 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह अपने घरेलू मैदान पर भारत का अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर था। वहीं यह एशिया में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम टेस्ट स्कोर है।

 न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत पहला मुक़ाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारा था। इसी के साथ बेंगलुरु में टीम इंडिया के बढ़िया रिकॉर्ड पर भी बट्टा लग गया। आखिरी बार 19 साल पहले भारत चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारा था। साल 2005 में पाकिस्तान ने यह कारनामा किया था।

‣ इसी सीरीज का आखिरी मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यहां भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में भारत को 12 साल बाद हार मिली।

‣ 41 साल बाद भारत अपने घर पर एक साल में चार टेस्ट मैच हारा, इसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हारे गए तीन टेस्ट और 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हारा गया एक टेस्ट शामिल था।

 भारत 10 साल बाद बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) हारा। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 3-1 से करारी शिखास्त दी।

‣ भारत 10 साल बाद एक बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) सीरीज में दो मुक़ाबले हारा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस सीरीज में एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में हराया था।

‣ इस सीरीज में भारत 13 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में टेस्ट मैच हारा था। वहीं इस मैदान पर 8 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।