10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणजी चैंपियन के सामने रेस्ट ऑफ इंडिया का बुरा हाल, रजत पाटीदार से हार टालने की उम्मीद

Irani Cup 2025: रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है, जहां रजत पाटीदार की कप्तानी वाली विदर्भ मुश्किल स्थिति में है।

2 min read
Google source verification
South Zone vs Central Zone Final Highlights

South Zone vs Central Zone Final Highlights: सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ रन के लिए दौड़ते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)

Vidarbha vs Rest of India: विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का मुकाबला विदर्भ ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया विदर्भ से पहली पारी के आधार पर अभी भी 200 रन पीछे है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए

जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए यश धुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद वह 112 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 9 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्ति के समय कप्तान रजत पाटीदार 42 और मानव सुधार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब हार पिछड़ने से बचने के लिए कप्तान रजत पाटीदार को बड़ी पारी खेलनी होगी।

अथर्व तायडे ने खेली 143 रन की पारी

विदर्भ के लिए पार्थ रेखडे ने 2, हर्ष दुबे-दर्शन नालकंडे और यश ठाकरे ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले विदर्भ की पहली पारी 342 रन पर समाप्त हुई। विदर्भ ने दूसरे दिन का खेल 5 विकेट पर 280 रन से शुरू किया था। अथर्व तायडे ने 118 और यश ठाकुर ने 4 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। विदर्भ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 342 रन पर सिमट गई। अथर्व तायडे 143 रन बनाकर सारांश जैन की गेंद पर बोल्ड हुए।

पारी की शुरुआत करने आए तायडे नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। यश ठाकुर ने 11 रन बनाए। दर्शन नालकंडे ने 20 रन बनाए। पहले दिन यश राठौड़ ने 91 रन की पारी खेली थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मानव सुथार और आकाश दीप ने 3-3, सारांश जैन ने 2, अंशुल कंबोज और गुरनुर बरार ने 1-1 विकेट लिए।