वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी। (फोटो सोर्स: IANS)
World Test Championship 2025-27 Points Table Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की आधी टीम 160 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। वेस्टइंडीज भारत से पहली पारी के आधार पर 358 रन पीछे है। फॉलोऑन टालने के लिए अभी भी उसे करीब 150 रन की दरकार है। अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ तो यहां से भारत की जीत पक्की है। इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पारी और 140 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब सवाल ये है कि भारत अगर दूसरा टेस्ट जीतता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव देखने को मिलेगा?
बता दें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों में तीन जीत और 36 अंक लेकर 100 प्रतिशत जीत के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, श्रीलंका की टीम 2 मैचों में एक 1, एक ड्रॉ और 16 अंक लेकर 66.670 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।
भारतीय टीम की बात करे तो वह अब तक 6 मैचों में 4 जीत, दो हार और एक ड्रॉ के बाद 40 अंक लेकर 55.560 प्रतिशत जीत के बाद तीसरे स्थान पर है। अगर भारत वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हरा देता है तो उसके 7 मैचों में 4 जीत, 2 हार, 1 ड्रॉ के बाद 52 अंक के साथ जीत प्रतिशत 61.900 हो जाएगा। लेकिन, वह सबसे ज्यादा अंक लेकर भी टॉप-2 में जगह नहीं बना सकेगी, क्योंकि डब्ल्यूटीसी में टीमों की रैंकिंग अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि जीत प्रतिशत पर तय होती है।
रैंक | टीम | मैच | जीते | हारे | ड्रॉ | बेनतीजा | अंक | जीत प्रतिशत |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.000 |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.670 |
3 | भारत | 6 | 3 | 2 | 1 | 0 | 40 | 55.560 |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 0 | 26 | 43.330 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | 4 | 16.670 |
6 | वेस्टइंडीज | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | 0.000 |
रैंक | टीम | मैच | जीते | हारे | ड्रॉ | बेनतीजा | अंक | जीत प्रतिशत |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.000 |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.670 |
3 | भारत | 7 | 4 | 2 | 1 | 0 | 52 | 61.900 |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 0 | 26 | 43.330 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | 4 | 16.670 |
6 | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0.000 |
Updated on:
12 Oct 2025 10:45 am
Published on:
12 Oct 2025 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग