WTC 2025-27 Points Table after ZIM vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने दो मैच की सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप भी किया है। इसके बावजूद कीवी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खोल सकी है। वहीं, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म कर WTC की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। आइये आपको भी बताते हैं कि सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भी न्यूजीलैंड टीम को WTC के मौजूदा चक्र में कोई फायदा क्यों नहीं हुआ?
बता दें कि न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं थी। इस वजह से कीवी टीम को 2-0 से सीरीज जीतने के बाद भी कोई अंक नहीं मिल सका है। ऑस्ट्रेलिया इस चक्र में अब तक खेले गए सभी तीन टेस्ट मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, श्रीलंका की टीम दो में से एक जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि भारत पांच में से दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ तीसरे तो इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर है।
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | ड्रॉ | रद्द मैच | अंक | पीसीटी |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.000 |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.670 |
3 | भारत | 5 | 2 | 2 | 1 | 0 | 28 | 46.670 |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 0 | 26 | 43.330 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | 4 | 16.670 |
6 | वेस्टइंडीज | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0.000 |
7 | न्यूजीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 00 |
Published on:
10 Aug 2025 07:42 am