Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हल्द्वानी में गोवंश का कटा सिर मिलने पर बवाल, दुकानों में तोड़-फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Communal Tension:एक कुत्ते के कारण हल्द्वानी शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया। छह घंटे तक शहर में तनाव का माहौल बना रहा। इस दौरान दो पक्षों में पथराव भी हुआ। साथ ही शहर में अराजकता, तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी सामने आईं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
Communal tensions deteriorated in Haldwani after a dog threw cattle remains near a religious site

हल्द्वानी में रविवार रात बवाल हो गया था। फोटो सोर्स एआई

Communal Tension:एक कुत्ते के कारण पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और दो संप्रदायों के बीच टकराव हो गया। ये घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की है। रविवार शाम बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर में एक धार्मिक स्थल के पास गौवंश के अवशेष मिलने के बाद बवाल हो गया था। गुस्साए लोगों ने एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। स्थिति पर नियंत्रण के लिए जिले के सभी थानों की फोर्स हल्द्वानी बुला दी गई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे धार्मिक स्थल के पास गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पूरे शहर में फैल गई थी। हिंदुवादी संगठन के तमाम लोग मौके पर पहुंच नारेबाजी करने लगे। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली रोड पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। बनभूलपुरा की ओर जा रहे लोगों को भी पुलिस ने तितर बितर कर दिया। उसी बरेली रोड पर हालात बेकाबू होने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पीलीकोठी क्षेत्र में भी लोगों ने एक दुकान में तोड़फोड़ की। अराजक तत्वों ने एक ऑटो चालक को भी पीट दिया। प्रदर्शकारियों की एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से कई बार नोकझोंक हुई। छह घंटे बाद हालात पर काबू पाए जा सके। अब पूरे शहर में पुलिस बल तैनात है। इस घटना से लोग सहमे हुए हैं।

छह घंटे तक घरों में कैद रहे लोग

हल्द्वानी में उपद्रव के कारण लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन पहले यूकेएसएसएससी की परीक्षा में फिर शाम को शहर के जाम में उलझे रहे। शाम करीब सात बजे बनभूलपुरा में गौवंशीय पशु का अवशेष मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने हंगामा काट दिया। आक्रोशित लोगों ने उजाला नगर में धार्मिक स्थल के पास मांस मिलने पर खूब गदर काटा। लोगों ने धार्मिक स्थल के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। फिर दोषियों पर कार्रवाई को जुलूस निकाला। करीब छह घंटे तक लोग घरों में कैद रहे। इससे पिछले साल हुए बनभूलपुरा दंगे की याद ताजा हो गई।

ये भी पढ़ें- Income Tax Raid:22 बैंक लॉकर खोलेंगे बड़ा राज, 16 ठिकानों से 10 करोड़ की नकदी-जेवरात जब्त

सीसीटीवी में कैद हुआ कुत्ता

हल्द्वानी में बवाल के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी। उसके बाद पुलिस ने शहर के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक कुत्ता क्षेत्र में कहीं से पशु का अवशेष लेकर आया। पशु के अवशेष को वह कुत्ता धार्मिक स्थल के पास छोड़ गया। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। लोग इसे सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का षड़यंत्र बताते हुए उग्र हो गए थे। रात एक-दो बजे तक शहर में हंगामा चलता रहा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मुताबिक लोगों को हकीकत से रूबरू करा दिया गया था। उसके बाद क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में आ गई थी।


बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग