Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kailash Mansarovar Yatra 2025:30 जून से शुरू होगी कैलास यात्रा, पांच साल से चीन ने लगाई थी रोक

Kailash Mansarovar Yatra 2025:आखिरकार पांच साल बाद पवित्र कैलास मानसरोवर यात्रा का रास्ता साफ हो गया है। अब यात्रा शुरू करने की तिथि भी तय हो गई है। चीन ने पांच साल बाद कैलास यात्रा को मंजूरी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kailash Mansarovar Yatra will start from June 30

कैलास मानसरोवर

Kailash Mansarovar Yatra 2025:लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक कैलास मानसरोवर यात्रा की तिथि तय हो गई है। यात्रा 30 जून से 25 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक तीर्थयात्री http://kmy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 13 मई, 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। तय कार्यक्रम के अनुसार इस साल उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्रियों के 15 जत्थे कैलास मानसरोवर जाएंगे। इस बार 5 जत्थों में 50-50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। जबकि 10 जत्थे में 50-50 यात्रियों का ग्रुप सिक्किम से नाथूला होते हुए कैलास मानसरोवर पहुंचेगा। बता दें कि कैलास मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में मौजूद है। विदेश मंत्रालय हर साल यात्रा का आयोजन कराता था। लेकिन पिछले पांच साल से कोविड और चीन के साथ तनातनी के कारण चीन ने यात्रा पर रोक लगाई थी।

दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे

कैलास मानसरोवर यात्रा को मंजूरी देना भारत की कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इसे भारत और चीन के बीच संबंधों को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया था। पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले साल अक्टूबर में पांच साल बाद रूस के कजान शहर में मिले थे। तब दोनों देशों ने आपसी संबंधों की स्थिति पर चर्चा की और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ कदम उठाने पर सहमति जताई थी।

ये भी पढ़ें- Weather Prediction:30 अप्रैल से राज्यभर में तीन दिन बारिश, ओलावृष्टि और आंधी मचा सकती है आफत


बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग