
फोटो सोर्स: पत्रिका, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी
देवरिया सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मजार के भवन को ध्वस्त किया जाए। प्रशासन इसे गंभीरता से संज्ञान में लें और ध्वस्तीकरण की कारवाई की जाए। इतना ही नहीं बल्कि मजार की जमीन पर जिन्होंने कब्जा किया है उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए। इस फर्जीवाड़ा में जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संलिप्त रहे हैं, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।
शलभ मणि ने बताया कि मेहड़ा पुरवा स्थित अपने आवास पर मां सरस्वती सेवा सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि स्व. रामनगीना यादव ने मजार को अवैध बताया और इसकी लड़ाई लड़ी तो उनकी हत्या कर दी गई। सरकारी जमीन पर इतनी बड़ी मजार खड़ी कर दी गई। यह जमीन नगर पालिका, पीडब्लूडी व बंजर की जमीन है। प्रकरण का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चला। मजार पक्ष के लोगों से उनके दस्तावेज मांगे गए। एक भी साक्ष्य वह नहीं दे पाए जिससे साबित हो कि वह जमीन मजार की है। दस्तावेजों में हेराफेरी कर मजार व कब्रिस्तान दर्ज कर दिया गया। यह गंभीर विषय है, सरकार तत्काल इस पर कारवाई कर ध्वस्तीकरण करे।
Published on:
23 Nov 2025 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
