5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेक्षा ध्यान से चेतना केंद्रों का जागरण : साध्वी पुण्ययशा

बेंगलूरु साध्वी पुण्ययशा ठाणा-4 ने ईगलटन के मेमोरियल पार्क पिरामिड में दीर्घश्वास प्रेक्षा तथा ज्योति केन्द्र प्रेक्षा के प्रयोग करवाए। साध्वी पुण्ययशा ने कहा कि ध्यान के माध्यम से विसर्जन, भावनाओं पर नियंत्रण होता है। प्रेक्षा ध्यान से चेतना केन्द्रों (चक्रों) का जागरण होता है। जिसके कारण आंतरिक रसायनों का परिवर्तन होता है और शारीरिक, […]

less than 1 minute read
Google source verification

बेंगलूरु

साध्वी पुण्ययशा ठाणा-4 ने ईगलटन के मेमोरियल पार्क पिरामिड में दीर्घश्वास प्रेक्षा तथा ज्योति केन्द्र प्रेक्षा के प्रयोग करवाए। साध्वी पुण्ययशा ने कहा कि ध्यान के माध्यम से विसर्जन, भावनाओं पर नियंत्रण होता है। प्रेक्षा ध्यान से चेतना केन्द्रों (चक्रों) का जागरण होता है। जिसके कारण आंतरिक रसायनों का परिवर्तन होता है और शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साध्वी ने सबको प्रतिदिन दीर्घश्वास प्रेक्षा व समवर्ती श्वास प्रेक्षा करने की प्रेरणा दी। राजराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने ध्यान करने की प्रेरणा दी।मौके पर साध्वी विनितयशा, साध्वी बोधिप्रभा, मंत्री गुलाब बांठिया, मनोहरलाल चावत तथा ईगलटन व बिड़दी के पदमचन्द खटेड़, सुनील नाहटा, कुशाल देवड़ा, अजय छाजेड़, मुकेश देवड़ा, सुरेश देवड़ा, रमेश देवड़ा, सुशीला देवड़ा, मीठु खटेड़, रिंकू छाजेड़, त्रिशला छाजेड़, शिल्पा खटेड़ आदि उपस्थित थे।