10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Best WorkPlace In The World: काम करने के लिए ये हैं दुनिया की 10 बेस्ट कंपनी,भारत में भी कई कंपनियां मौजूद

इस लिस्ट में वही बड़ी कंपनियां शामिल की जाती हैं जिनके पास 5,000 से ज्यादा कर्मचारी हों। साथ ही जो कई देशों में कर्मचारियों को भरोसेमंद, निष्पक्ष और सहयोगपूर्ण माहौल देती हो।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Nov 16, 2025

Best WorkPlace In The World

Best WorkPlace In The World(Dummy Image-Freepik)

Top 10 best workplaces in the world: Fortune ने अपनी World's Best Workplaces 2025 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल 25 वैश्विक कंपनियों में से 16 कंपनियों के भारत में भी सेंटर है ।
यह रैंकिंग Great Place to Work द्वारा तैयार की गई है, जिसने दुनिया भर के 9 मिलियन से ज्यादा सर्वे जवाबों और 2.5 करोड़ कर्मचारियों के अनुभवों का अध्ययन किया। इस डेटा के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई। जिसमें कई टॉप कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Best WorkPlace In The World: कैसे चुनी जाती हैं ये कंपनियां?

इस लिस्ट में वही बड़ी कंपनियां शामिल की जाती हैं जिनके पास 5,000 से ज्यादा कर्मचारी हों। साथ ही जो कई देशों में कर्मचारियों को भरोसेमंद, निष्पक्ष और सहयोगपूर्ण माहौल देती हों, वही कंपनियां इस सर्वे में शामिल होती है। साथ ही जो कम से कम पांच क्षेत्रीय 'Best Workplace' सूचियों में शामिल हुई हों

Top 10 best workplaces in the world: 2025 की शीर्ष 25 वैश्विक कंपनियां


इस साल की लिस्ट में हॉस्पिटैलिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। जिसमें Hilton, DHL Express, Cisco, Accenture, Marriott International, AbbVie, TP, Stryker, Salesforce, MetLife, ServiceNow, Specsavers, Siemens Healthineers, Experian, Nvidia, Cadence, Allianz, Dow, Viatris, Adobe, CrowdStrike, SC Johnson, Trek Bicycle, Hilti और Admiral Group जैसी कंपनियां शामिल हैं।

देखें लिस्ट

RankCompany NameIndia Operations
1HiltonYES
2DHL ExpressYES
3CiscoYES
4AccentureYES
5Marriott InternationalYES
6AbbVieYES
7TPNO
8StrykerYES
9SalesforceYES
10MetLifeYES
11ServiceNowYES
12SpecsaversNO
13Siemens HealthineersNO
14ExperianNO
15NvidiaYES
16CadenceYES
17AllianzNO
18DowNO
19ViatrisNO
20AdobeYES
21CrowdStrikeNO
22SC JohnsonYES
23Trek BicycleNO
24HiltiYES
25Admiral GroupNO

कर्मचारियों की राय पर आधारित मूल्यांकन


इस सर्वे की बात करें तो इसमें ग्रेट प्लेस टू वर्क अपने Trust Index सर्वे के जरिए कर्मचारियों से गोपनीय फीडबैक लेता है। इसमें कंपनी के कार्यसंस्कृति, माहौल और कर्मचारियों के अनुभवों का आकलन किया जाता है। इसके अलावा कंपनियों के समाज पर प्रभाव और वैश्विक स्तर पर अच्छे कार्यस्थल बनाने के प्रयासों को भी देखा जाता है।