Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC 71st Prelims Result: बीपीएससी 71वीं संयुक्त परीक्षा परिणाम में किस श्रेणी के लिए कितना रहा कट-ऑफ? देख लें पूरा pdf

बीपीएससी 71वीं संयुक्त परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त विभाग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Nov 19, 2025

BPSC 71st Prelims Result

BPSC 71st Prelims Result Released(Image-Freepik)

BPSC 71st Prelims Result को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया। Bihar Public Service Commission(BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 71st PT) का परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने अपने आधिकारिक ट्वीट में बताया कि कुछ ही घंटों में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट व कटऑफ पीडीएफ देख सकेंगे। साथ ही सभी कैटेगरी का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। इस बार कई श्रेणियों में कटऑफ उम्मीद से ज्यादा रहा। अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित कटऑफ निचे दिया गया है।

BPSC 71st Prelims Result: श्रेणीवार कट-ऑफ


अनारक्षित (UR): 88
अनारक्षित महिला: 78
EWS: 82.33
EWS महिला: 73.33
SC: 72
SC महिला: 60.33
ST: 71.33
ST महिला: 65.67
EBC: 71.33
EBC महिला: 71.33
BC: 84
BC महिला: 73.67
BCL: 71.67
स्वतंत्रता सेनानी पोते/पोती (FF Child): 66

विकलांगता श्रेणी:
VI: 59.33
DD: 48
OH: 68.33
MD: 48.33

13 सितंबर को हुई थी BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा


BPSC 71वीं PT परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को बिहार के 37 जिलों में बने 912 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। जिसमें 14,261 उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। इनमें से 13,368 अभ्यर्थी PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए योग्य पाए गए हैं। पुलिस विभाग से जुड़े पदों के लिए भी PET अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त विभाग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी।