
Children's Day(Image-Designed By Patrika.com)
Children's Day Quiz: हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। इसलिए इस दिन देश के पूर्व पीएम को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।
उत्तर- देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।
उत्तर- पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं।
उत्तर- पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था। इसी वजह से बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।
उत्तर- बाल दिवस का मकसद बच्चों के अधिकारों और शिक्षा को प्राथमिकता देना है।
उत्तर- विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी।
विदेश में पढ़ाई के दौरान भी उनका मन हमेशा भारत की आजादी के विचारों में रमा रहा। भारत लौटने के बाद उन्होंने वकालत छोड़ दी और राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। धीरे-धीरे वे महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू जी का जीवन आज भी बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। बच्चों के लिए उन्होंने कहा था 'बच्चे आज के नहीं, बल्कि आने वाले कल के निर्माता हैं।'
Updated on:
14 Nov 2025 08:40 am
Published on:
14 Nov 2025 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
