Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तक बिहार में कितने मुख्यमंत्री बन चुके हैं? सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड इस नेता के नाम

क्या आप जानते हैं कि अब तक बिहार में कितने मुख्यमंत्री रहे हैं या सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड किस नेता के नाम है? आइये जानते हैं।

3 min read

पटना

image

Anurag Animesh

Sep 30, 2025

Bihar

Bihar(Image Source-incredibleindia.gov.in)

Bihar Chief Minister: बिहार में कुछ ही दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले बिहार में सियासी पारा पूरी तरीके से गर्म है। चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक बिहार में कितने मुख्यमंत्री रहे हैं या सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड किस नेता के नाम है? आइये जानते हैं। बिहार की राजनीति हमेशा से उतार-चढ़ाव और बदलावों के लिए जानी जाती है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक राज्य में कई नेताओं ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। अक्सर राजनीतिक समीकरणों और दल-बदल की वजह से यहां मुख्यमंत्री पद पर बदलाव भी देखने को मिला।

Bihar Chief Minister list: अब तक कितने मुख्यमंत्री बने?

1946 में जब बिहार में पहली बार प्रांतीय सरकार बनी थी, तब कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को पहला मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद से अब तक राज्य में 23 से अधिक नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। इनमें से कई नेताओं ने एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। बिहार की राजनीति हमेशा से चर्चाओं में रही है। यहां सत्ता परिवर्तन, गठबंधन और दल-बदल के कारण कई बार मुख्यमंत्री पद पर बदलाव होते रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे नेता भी हुए हैं जिन्होंने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखा और बार-बार इस पद पर काबिज हुए।

Bihar Chief Minister: सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहे नीतीश कुमार


नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनका कार्यकाल मात्र 7 दिनों का रहा। इसके बाद वर्ष 2005 में वे दोबारा सत्ता में आए और लगातार 2014 तक करीब 8 साल मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे।
2015 में उन्होंने तीसरी बार शपथ ली और फिर नवंबर 2015 में चौथी बार मुख्यमंत्री बने। यह कार्यकाल वर्ष 2020 तक चला। इसके बाद 2020 में 17वीं विधानसभा के चुनावों के पश्चात वे पुनः मुख्यमंत्री बने और वर्तमान में भी इस पद पर काबिज हैं। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार अब तक 18 साल से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिससे वे राज्य की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

लगातार सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहे श्रीकृष्ण सिंह

हालांकि, बिहार में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के नाम दर्ज है। वे 1946 से लेकर 1961 तक लगभग 14 साल 314 दिनों तक लगातार इस पद पर बने रहे। खास बात यह रही कि उन्होंने आजादी से पहले प्रांतीय सरकार का नेतृत्व किया और आजादी के बाद भी राज्य के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने रहे।

Bihar Chief Minister list: बिहार सीएम लिस्ट

मुख्यमंत्री का नामकार्यकाल (Tenure in office)
श्री कृष्ण सिंह26 जनवरी 1950 – 31 जनवरी 1961
दीप नारायण सिंह1 फरवरी 1961 – 18 फरवरी 1961
बिनोदानंद झा18 फरवरी 1961 – 2 अक्टूबर 1963
कृष्ण बल्लभ सहाय2 अक्टूबर 1963 – 5 मार्च 1967
महमाया प्रसाद सिन्हा5 मार्च 1967 – 28 जनवरी 1968
सतीश प्रसाद सिंह28 जनवरी 1968 – 1 फरवरी 1968
बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल1 फरवरी 1968 – 22 मार्च 1968
भोला पासवान शास्त्री22 मार्च 1968 – 29 जून 1968
हरिहर सिंह26 फरवरी 1969 – 22 जून 1969
भोला पासवान शास्त्री22 जून 1969 – 4 जुलाई 1969
दारोगा प्रसाद राय16 फरवरी 1970 – 22 दिसंबर 1970
कर्पूरी ठाकुर22 दिसंबर 1970 – 2 जून 1971
भोला पासवान शास्त्री2 जून 1971 – 9 जनवरी 1972
केदार पांडेय19 मार्च 1972 – 2 जुलाई 1973
अब्दुल गफूर2 जुलाई 1973 – 11 अप्रैल 1975
जगन्नाथ मिश्रा11 अप्रैल 1975 – 30 अप्रैल 1977
कर्पूरी ठाकुर24 जून 1977 – 21 अप्रैल 1979
रामसुंदर दास21 अप्रैल 1979 – 17 फरवरी 1980
जगन्नाथ मिश्रा8 जून 1980 – 14 अगस्त 1983
चंद्रशेखर सिंह14 अगस्त 1983 – 12 मार्च 1985
बिंदेश्वरी दुबे12 मार्च 1985 – 13 फरवरी 1988
भगवत झा आजाद14 फरवरी 1988 – 10 मार्च 1989
सत्येन्द्र नारायण सिन्हा11 मार्च 1989 – 6 दिसंबर 1989
जगन्नाथ मिश्रा6 दिसंबर 1989 – 10 मार्च 1990
लालू प्रसाद यादव10 मार्च 1990 – 28 मार्च 1995
लालू प्रसाद यादव4 अप्रैल 1995 – 25 जुलाई 1997
राबड़ी देवी25 जुलाई 1997 – 11 फरवरी 1999
राबड़ी देवी9 मार्च 1999 – 2 मार्च 2000
नितीश कुमार3 मार्च 2000 – 10 मार्च 2000
राबड़ी देवी11 मार्च 2000 – 6 मार्च 2005
नितीश कुमार24 नवंबर 2005 – 20 मई 2014
जीतन राम मांझी20 मई 2014 – 22 फरवरी 2015
नितीश कुमार22 फरवरी 2015 – 20 नवंबर 2015
नितीश कुमार20 नवंबर 2015 – 16 नवंबर 2020
नितीश कुमार16 नवंबर 2020 – वर्तमान (Incumbent)

Bihar: बिहार की राजनीति की खासियत


बिहार की राजनीति में अक्सर गठबंधन सरकारें और दल-बदल देखने को मिलते रहे हैं। यही वजह है कि राज्य में कई बार कम बहुत कम समय के लिए भी मुख्यमंत्री बने। कुछ नेताओं का कार्यकाल महज कुछ दिनों या महीनों का ही रहा। कुल मिलाकर, बिहार में अब तक कई नेताओं ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाई है।